img-fluid

इंदौर: कालेज छात्रा से ऑनलाइन ठगी

June 15, 2026

इंदौर। इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक कॉलेज छात्रा ऑनलाइन ठगी और ब्लैकमेलिंग का शिकार हो गई। छात्रा द्वारा इंस्टाग्राम से पानी की बोतल ऑर्डर करने के बाद ठगी: रिफंड का झांसा देकर भेजी लिंक, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी भी दी ठगों ने पहले ऑर्डर कैंसिल कर रिफंड दिलाने का झांसा दिया, फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठे। बाद में छात्रा के खाते से करीब 2.99 लाख रुपए भी निकाल लिए गए।


  • दरअसल पीड़ित छात्रा द्वारा खजराना पुलिस को अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई है कि फरियादिया की बहन अलीना ने 11 मई को इंस्टाग्राम पेज “सॉफ क्यूक इंडिया” से पानी की दो बोतलें ऑर्डर की थीं और ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया था।वोऑर्डर के कुछ समय बाद एक व्यक्ति का फोन आया। उसने बताया कि ऑर्डर कैंसिल हो गया है और पैसे वापस करने के लिए एक लिंक भेजी। ठग ने कहा कि छोटी राशि सीधे वापस नहीं हो सकती, इसलिए लिंक के जरिए प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वही पीड़ित छात्रा कॉलेज फीस जमा करने पहुंची तो राज खुला तब उसे पता चला कि उसके बैंक खाते में पैसे नहीं हैं। बैंक से जानकारी लेने पर सामने आया कि खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए करीब 2 लाख 99 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं।इसके बाद छात्रा ने साइबर क्राइम और खजराना थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही पुलिस का कहना है कि जिन खातों में पैसे गए है उसकी जानकारी ली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

    Share:

  • मोदी के 12 साल...देवड़ा बोले-नया भारत अब दुनिया को दिशा देने की स्थिति में

    Mon Jun 15 , 2026
    उज्जैन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 2014 से पहले देश निर्णयहीनता और भ्रष्टाचार से जूझ रहा था उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर रविवार को भाजपा ने उज्जैन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved