img-fluid

मोदी के 12 साल…देवड़ा बोले-नया भारत अब दुनिया को दिशा देने की स्थिति में

June 15, 2026

  • उज्जैन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- 2014 से पहले देश निर्णयहीनता और भ्रष्टाचार से जूझ रहा था

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने पर रविवार को भाजपा ने उज्जैन में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित किया। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यालय में विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।राजेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आत्मविश्वास, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव का नया अध्याय लिखा है तथा आज देश वैश्विक शक्ति के रूप में उभर रहा है।



  • देवड़ा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाइयों ने दुनिया को नए भारत की ताकत दिखाई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लक्ष्य पर काम कर रही है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार कर रही है। उन्होंने नागरिकों से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सहभागी बनने का आह्वान किया। उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि 2014 से पहले देश राजनीतिक अस्थिरता, निर्णयहीनता और भ्रष्टाचार की चुनौतियों से जूझ रहा था, जबकि आज भारत वैश्विक मंच पर प्रभावी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में बदलाव लाया है। देवड़ा ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, महाकाल लोक और केदारनाथ धाम का पुनर्विकास भारत की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाले कार्य हैं। उन्होंने प्रबुद्धजनों से सरकार की उपलब्धियों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने की अपील की। सम्मेलन में राज्यसभा सांसद उमेशनाथ महाराज, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, प्रभुलाल जाटवा, हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष ओम जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, आनन्दसिंह खींची, मुकेश यादव, राजेन्द्र भारती, डॉ राकेश पंड्या, विवेक गुप्ता, ऋषि वर्मा, दिनेश जाटवा, राजकुमार बंशीवाल और अनिल शिंदे सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कमल बैरवा ने तथा आभार अशोक केथवास ने व्यक्त किया।

    Share:

  • उज्जैन स्टेशन पर 17 कुली कर रहे काम..पहले थे 40

    Mon Jun 15 , 2026
    ट्राली बेग आने और लगेज की सुविधाएँ बढऩे से कुलियों का काम कम हुआ उज्जैन। एक समय था जब उज्जैन स्टेशन पर बड़ी संख्या में कुली काम करते थे। यात्रियों का सामान उठाने में इनकी अहम भूमिका होती थी, लेकिन आज इन्हीं कुलियों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अग्निबाण की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved