img-fluid

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की जयपुर में पिटाई, भीड़ में पड़े थप्पड़

June 15, 2026

जयपुर। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके की जयपुर में पिटाई हो गई है। भीड़ में उनके थप्पड़ मारे गए हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है।

अभिजीत दीपके का नाम उस समय सामने आया, जब सोशल मीडिया की दुनिया में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जिक्र शुरू हुआ। कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़े मीम बीते दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे। सीजेपी इसलिए भी तेजी से चर्चा में आई, क्योंकि इसके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फॉलोवर्स काफी तेजी से बढ़े। अभिजीत दीपके ने कॉकरोज जनता पार्टी की शुरुआत अमेरिकी से की। हालांकि दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने अमेरिका से इसकी शुरुआत की थी। फिलहाल वह भारत के अलग-अलग शहरों में प्रदर्शनों में शामिल हो रहे हैं।


  • कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का उदय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्य कांत की एक टिप्पणी के बाद हुआ। दरअसल एक मामले की सुनवाई के दौरान CJI ने कथित तौर पर कुछ लोगों को कॉकरोच की संज्ञा दी। जिसके बाद युवाओं को आकर्षित करते हुए कॉकरोच पार्टी बनाई गई। अभिजीत दीपके कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक बने और बड़ी संख्या में युवा उनसे जुड़े। अभिजीत ने युवाओं पर फोकस किया और अब ये एक वायरल मूवमेंट बन गया।

    Share:

  • आम लदा पिकअप पलटने के बाद कारोबारी दंपति सड़क पर तड़पते रहे, लोग लूटते रहे आम

    Mon Jun 15 , 2026
    मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां एक सड़क हादसे के बाद लोगों की संवेदनहीनता की सारी हदें पार हो गईं। गायघाट थाना क्षेत्र के हनुमान नगर चौक स्थित NH-27 पर आम से लदी एक पिकअप वैन बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में आम कारोबारी दंपति […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved