img-fluid

छात्रा से निकाह के आरोप में मौलाना की कोर्ट परिसर में पिटाई, तीन बच्चों का है पिता

November 11, 2026

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोर्ट (Court in Jaipur) परिसर के बाहर पेशी के लिए पहुंचे एक मौलाना (Maulana) की गुस्साए लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। मौलाना पर मदरसे में पढ़ने आने वाली 18 वर्षीय छात्रा को अपने प्रभाव में लेकर उससे निकाह करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि मौलाना पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला जयसिंहपुरा खोर थाना क्षेत्र के नाई की थड़ी स्थित एक मदरसे से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक, मदरसे में पढ़ाने वाले मौलाना पर आरोप है कि उसने वहां पढ़ने आने वाली 18 वर्षीय छात्रा को प्रभावित कर उससे निकाह कर लिया। यह भी आरोप है कि वह मदरसे में आने वाली अन्य लड़कियों को भी अपने प्रभाव में लेने की कोशिश करता था।

मौलाना और छात्रा के निकाह की जानकारी मिलने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। इसके बाद इलाके में भी नाराजगी फैल गई। शनिवार को बड़ी संख्या में स्थानीय लोग विरोध जताने जयसिंहपुरा खोर थाने पहुंच गए। बढ़ते विरोध को देखते हुए पुलिस ने मौलाना को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

कोर्ट से जेल भेजने के आदेश के बाद हमला

पुलिस मौलाना को पेशी के लिए अदालत लेकर पहुंची थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे जेल भेजने के आदेश दिए। इसके बाद जैसे ही मौलाना कोर्ट परिसर से बाहर निकला, वहां मौजूद लोगों ने उसे घेर लिया और लात-घूंसों से पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुई मारपीट से परिसर में अफरा-तफरी मच गई।



  • वायरल वीडियो में कई लोग मौलाना को घेरकर पीटते दिखाई दे रहे हैं। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप किया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने मौलाना को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया और सुरक्षित बाहर निकाला।

    फिलहाल घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पुलिस मामले से जुड़े आरोपों और घटनाक्रम की जांच कर रही है।

    Share:

  • MP में ठंड ने दिखाए तेवर... 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे दर्ज, अगले 4 दिन और गिरेगा तापमान

    Wed Nov 11 , 2026
    भोपाल। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में सर्दी (Winter) ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रात के तापमान में गिरावट के साथ अब प्रदेश के 17 शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। सबसे ज्यादा ठंड अमरकंटक (Amarkantak) और करौंदी में पड़ रही है। खास बात यह है कि राजधानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved