
बेंगलुरु । कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार (Karnataka Chief Minister D.K. Shivkumar) ने इंदिरा लंकेश के निधन पर (Over demise of Indira Lankesh) गहरा शोक व्यक्त किया (Expressed deep Grief) ।
उन्होंने कहा कि प्रख्यात साहित्यकार और पत्रकार पी. लंकेश की पत्नी इंदिरा लंकेश ने न केवल अपने पति की साहित्यिक और पत्रकारिता संबंधी उपलब्धियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि स्वयं भी लेखन, प्रकाशन और व्यवसाय के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया । डी.के. शिवकुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए इंदिरा लंकेश को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, “इंदिरा लंकेश के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख पहुंचा है। इंदिरा लंकेश, दिवंगत साहित्यकार और पत्रकार पी. लंकेश की उपलब्धियों की मजबूत आधारशिला थीं और उनके जीवन व कार्यों में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।”
उन्होंने साहित्य में इंदिरा लंकेश के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा, “इंदिरा लंकेश ने साहित्य, मीडिया और फिल्म जगत में पी. लंकेश की उपलब्धियों को मजबूत आधार प्रदान किया। इसके अलावा उन्होंने खुद को व्यवसाय, लेखन और पुस्तक प्रकाशन जैसे क्षेत्रों में भी पूरी तरह समर्पित किया।” उनके अनुसार, इंदिरा लंकेश ने अपने जीवन में अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास का परिचय दिया, जो उन्हें समाज में एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व बनाता है। शिवकुमार ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कहा कि ईश्वर शोक संतप्त परिवार, रिश्तेदारों, प्रशंसकों और साहित्य प्रेमियों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति और साहस प्रदान करें।
कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष हरिप्रसाद ने भी पोस्ट करके इंदिरा लंकेश के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा, “वरिष्ठ साहित्यकार और जाने-माने पत्रकार पी. लंकेश की पत्नी इंदिरा लंकेश के अचानक निधन से मुझे गहरा सदमा लगा है। अपनी अनूठी सोच, लेखन और सामाजिक प्रतिबद्धता के जरिए इंदिरा लंकेश ने कर्नाटक के सांस्कृतिक और बौद्धिक जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। उनका जाना कन्नड़ साहित्य, पत्रकारिता और प्रगतिशील सोच के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए मैं उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved