img-fluid

कर्नाटक में बड़ा हादसा, पब में आग लगने से 2 कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत, 7 गंभीर घायल

June 15, 2026

मैसूर: कर्नाटक (Karnataka) के मैसूर में एक पब में लगी भीषण आग में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा दत्तागल्ली चौथे चरण क्षेत्र स्थित फॉक्स डेन लिकर गैराज पब में हुआ. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे पब में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग इसकी चपेट में आ गए. सूचना मिलने पर पुहंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

पब के 2 कर्मचारियों की मौत
हादसे में पब में काम करने वाले शाहिल और प्रकाश की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों आग की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए थे. वहीं सात अन्य लोग भी आग में झुलस गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों का इलाज जारी है. कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है.


  • रसोई से उठीं लपटें, पूरे भवन में भर गया धुआं
    जानकारी के अनुसार, आग सबसे पहले पब की रसोई में लगी थी. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे पब को अपनी चपेट में ले लिया. आग के साथ घना काला धुआं पूरे भवन में फैल गया, जिससे लोगों को बाहर निकलने में काफी परेशानी हुई.

    सिलेंडर ब्लास्ट की आशंका
    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग बहुत तेजी से फैली, जिसके चलते सिलेंडर फटने की आशंका भी जताई जा रही है. हालांकि अधिकारियों ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है. आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है.

    पुलिस और फायर ब्रिगेड जांच में जुटा
    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं. फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की सही वजह सामने आ सकेगी.

    इलाके में शोक और दहशत
    इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने घटना पर दुख जताते हुए प्रशासन से पब और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा मानकों की सख्ती से जांच कराने की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

    Share:

  • सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर स्नान-दान करने जनसैलाब उमड़ पड़ा

    Mon Jun 15 , 2026
    प्रयागराज । सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर (On the auspicious occasion of Somvati Amavasya) स्नान-दान करने जनसैलाब उमड़ पड़ा (Massive Crowd surged forth to perform ritual Bathing and Charity) । प्रयागराज, अयोध्या से लेकर उज्जैन और नर्मदापुरम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा । सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर प्रयागराज के संगम तट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved