img-fluid

MP: ग्वालियर में बीच सड़क पर युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा….बाइक पर फेंके पत्थर, युवक से छीना मोबाइल

June 17, 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में कंपू इलाके (Kampoo area) में बीच सड़क पर युवक और युवती के बीच हुए हाई वोल्टेज ड्रामे (High-voltage drama) का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है. वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस और झगड़ा साफ तौर पर देखा जा सकता है. घटना में स्थिति तब और ज्यादा बिगड़ गई जब युवती ने गुस्से में आकर युवक की बाइक पर पत्थर फेंक दिए।

इसके साथ ही उसने युवक का मोबाइल भी अपने पास रख लिया. सड़क पर यह पूरा हंगामा काफी देर तक चलता रहा, जबकि आसपास मौजूद लोग इस घटना को देखते रहे और कई लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सड़क के बीचों-बीच दोनों के बीच विवाद काफी बढ़ चुका है और माहौल तनावपूर्ण हो गया है. इस दौरान मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और कोई भी तुरंत बीच बचाव करता नजर नहीं आया.


  • फिलहाल इस पूरे मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. शिकायत न होने के बावजूद वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान ले लिया है. सीएसपी क्राइम मनीष यादव ने बताया कि वायरल वीडियो देखने के बाद प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक और युवती एक-दूसरे को जानते हैं. उन्होंने कहा कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

    पुलिस ने लिया वीडियो का संज्ञान, शिकायत का इंतजार
    सीएसपी के अनुसार यदि भविष्य में किसी भी पक्ष की तरफ से शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच और वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है. इस बीच सड़क पर हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. घटना ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है।

    Share:

  • MP कैबिनेट: 24,500 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत....मेट्रो का बजट बढ़ाने के साथ 94 गांवों के पुनर्वास को मंजूरी

    Wed Jun 17 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक (Cabinet Meeting) में कई बड़े फैसले लिए गए। कैबिनेट की बैठक में 24,500 करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इसमें इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट का बजट भी बढ़ाने का प्रस्ताव […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved