img-fluid

‘सुसाइड करना सबसे बड़ा पाप है’, संचिता की मौत पर रवि किशन का बयान

June 17, 2026

डेस्क: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. 22 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. संचिता ने अपने अपार्टमेंट में पंखे से लटककर जान दे दी. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं दूसरी तरफ संचिता के सुसाइड पर सेलेब्स के रिएक्शन सामने आ रहे हैं. कई सितारों ने एक्ट्रेस की मौत को दुखद बताया है. इस बीच एक्टर रवि किशन का रिएक्शन भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि हमने एक यंग कलाकार को खो दिया.

इतना ही नहीं रवि किशन ने सुसाइड को सबसे बड़ा पाप बताया है. उनका कहना है कि हर किसी की जिंदगी में दुख है. लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि आप अपनी जान ले लें. बता दें कि, संचिता को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि वो डिप्रेशन में थीं और उनके का-स्टार उज्जवल उन्हें हरैस कर रहा था.


  • रवि किशन ने हाल ही में इंटरव्यू दिया है. इस बचतीचे में एक्टर से संचिता को लेकर सवाल किया गया. जिसमें उन्होंने कहा कि- कल ही हमने अपने एक 22 साल यंग कलाकार को खो दिया. ये बहुत ही दुखद है. इस दौरान उन्होंने मेडिटेशन को अहमियत भी बताई.

    रवि किशन ने आगे कहा कि- इसलिए ही मेडिटेशन करना बहुत जरूरी है. साथ ही आध्यात्मिकता और प्रार्थना भी जीवन में बहुत महत्वपूर्ण हैं. ये हमें मानसिक शक्ति और हिम्मत देती हैं. खुशी और दुख जीवन का हिस्सा हैं, और ये समय-समय पर आते-जाते रहते हैं”. एक्टर आगे कहते हैं, ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है दुखी नहीं है, जिसको चिंता नहीं है. लेकिन जिंदा भी रहना है न. सुसाइड तो सबसे बड़ा पाप है. आत्मा को कभी मोक्ष ही नहीं मिलता.

    रवि किशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, एक्टर हाल ही में फिल्म मां-बहन में नजर आए हैं. इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिल रहा है. फिल्म में रवि किशन के साथ माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धरणा दुर्गा लीड रोल में हैं. ये एक डार्क-कॉमेडी और सस्पेंस थ्रिलर फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

    Share:

  • "काम नहीं कर सकते तो इस्तीफा देकर जाइए", मंत्री ने CO की लगाई क्लास; दिया 12 घंटे का अल्टीमेटम

    Wed Jun 17 , 2026
    गोपालगंज। बिहार में चल रहे सहयोग शिविर के बीच गोपालगंज के बैकुंठपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी एक अधिकारी की जमकर क्लास लगाते नजर आ रहे हैं। मंत्री ने न सिर्फ अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए, बल्कि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved