
मुम्बई। शिवसेना (Shiv Sena- UBT) के सांसदों की बगावत और शिंदे सेना में शामिल होने की अटकलों के बीच उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Deputy Chief Minister Eknath Shinde) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की जमकर तारीफ की है। पार्टी की बैठक में इसके लिए एक खास प्रस्ताव पेश किया गया जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई गईं। प्रस्ताव में कहा गया कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने जो सपने देखे थे उन्हें पीएम मोदी ने पूरा किया है।
पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए एकनाथ शिंदे ने कहा कि देश के लिए पीएम मोदी के यागदानों को लेकर एक प्रस्ताव पारित किा गया है। उन्होंने कहा कि इतने सालों से सार्वजनिक जीवन में होने के बाद उनपर कोई भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा सका। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का मान हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो या फिर जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाना, दोनों ही बालासाहेब ठाकरे का सपना थे।
अमित शाह की भी जमकर तारीफ
एकनाथ शिंदे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश में नक्सलवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने में उनका बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि जो लोग सरकार के कामकाज की बिना सिर पैर के आलोचना करते हैं, जनता उन्हें अपनी जगह दिखा देती है। सीएम फडमवीस और शिंदे के बीच खींचतान की अटकलों को कारिज करते हुए उन्होंने कहा कि हमें एकजुट होकर रहना है। उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस और वह खुद दोनों मिलकर विकास के अजेंडे पर काम कर रहे हैं।
उद्धव सेना में बगावत पर क्या बोले शिंदे
उद्धव सेना में बगावत को लेकर शिंदे ने कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर है। पिक्चर अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि स बात पर आत्ममंथन किया जाना चाहिए कि लोग उनका साथ क्यों छोड़ रहे हैं। ठाकरे का नाम लिए बिना शिंदे ने कहा कि भेड़िया, बाघ की खाल ओढ़ लेने से बाघ नहीं बन जाता। शिंदे ने यह भी दावा किया कि ‘महायुति’ विधान परिषद के चुनावों में सभी 17 सीटें जीतेगी, जिनके लिए गुरुवार को वोटिंग हुई थी।
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) इस समय गंभीर राजनीतिक संकट का सामना कर रही है। पार्टी के नौ लोकसभा सदस्यों में से छह- संजय दीना पाटिल, संजय देशमुख, संजय जाधव, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश पाटिल-आष्टीकर और ओमप्रकाश राजे निंबालकर के महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ शिवसेना में शामिल होने की संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved