रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जिले में स्थित नगरासू (Nagrasu’s Gurudwara) के गुरुद्वारा लंगर धाम साहेब में शनिवार को तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। कर्णप्रयाग में 16 जून को हुए विवाद के बाद शुरू हुआ मामला अब प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है। हालात को देखते हुए पुलिस और आईटीबीपी के जवानों की तैनाती की गई है, जबकि क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित बताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे में मौजूद निहंगों को बाहर निकालने और स्थिति सामान्य करने के लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कई दौर की बातचीत की, लेकिन देर शाम तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के सदस्य भी मध्यस्थता कर हालात को शांत करने की कोशिश में जुटे रहे।
कई घंटे चली बातचीत, नहीं बनी सहमति
सूत्रों के मुताबिक, प्रशासनिक अधिकारियों और निहंगों के बीच घंटों तक बातचीत चली। जिला अधिकारी विशाल मिश्रा और पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर ने भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए हस्तक्षेप किया, लेकिन वार्ता सफल नहीं हो सकी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र में निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी।
मारपीट और बंधक बनाने के आरोप
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान गुरुद्वारे के एक सेवादार और एक बाबा के साथ मारपीट की गई। कुछ लोगों का यह भी दावा है कि एक व्यक्ति को कुछ समय तक बंधक बनाकर रखा गया, हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया।
छत पर चढ़े कुछ निहंग, लोगों में दहशत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ निहंग गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए थे। बताया जा रहा है कि उनके हाथों में पत्थर भी थे, जिससे आसपास मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
बताया जा रहा है कि निहंगों की नाराजगी कर्णप्रयाग में हाल ही में हुए विवाद को लेकर है। उनका आरोप है कि उस मामले में स्थानीय गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से अपेक्षित प्रतिक्रिया नहीं दी गई। इसी विरोध के चलते नगरासू गुरुद्वारे में प्रदर्शन और विरोध जताया गया।
स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि गुरुद्वारे परिसर में लगे कुछ सूचना पट्टों को हटाया गया। हालांकि प्रशासन की ओर से इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।
प्रशासन अलर्ट मोड में
स्थिति को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान लगातार मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
फिलहाल प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन के प्रयास जारी हैं। सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि बातचीत के जरिए गतिरोध खत्म होता है या मामला आगे और तूल पकड़ता है।
नई दिल्ली। देश के राष्ट्रीय राजमार्गों (NAHI) और एक्सप्रेसवे (Expressway) पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए जल्द ही नया ट्रैफिक सिस्टम (New traffic system) लागू होने जा रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने पहली बार मौसम के अनुसार बदलने वाली डायनमिक स्पीड लिमिट व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। इसके […]