img-fluid

एक बाइक पर थे 100 ट्रैफिक चालान… युवक ने 27,500 रुपये में निपटा डाले सभी केस

June 22, 2026

बेंगलुरु: बेंगलुरु में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को लेकर एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक बाइक चालक की एक ही बाइक पर लगभग 100 ट्रैफिक नियम उल्लंघन के मामले दर्ज थे. लंबे समय से लंबित इन चालानों का निपटारा करने के लिए वह राजाजीनगर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरकार की ओर से दी गई 50 प्रतिशत छूट का लाभ उठाते हुए 27,500 रुपये का जुर्माना भरा.

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, चालक के खिलाफ विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन से जुड़े करीब 100 मामले दर्ज थे. जुर्माना जमा करने के बाद चालक ने भविष्य में ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया. यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है.


  • इसी बीच, बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने शहर भर में शराब पीकर वाहन चलाने और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है. यह अभियान 15 जून से 26 जून तक शहर के 53 ट्रैफिक पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में चलाया जा रहा है.

    अभियान के तहत पुलिस ने अब तक 43,057 वाहनों की जांच की है. जांच के दौरान 669 लोग शराब के नशे में गाड़ी चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गई. इसके अलावा ओवरस्पीडिंग के 46 मामले भी दर्ज किए गए और संबंधित चालकों से कुल 46 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.

    पुलिस का कहना है कि सड़क हादसों को कम करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वह शराब पीकर गाड़ी न चलाएं और निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ताकि सड़कों पर सुरक्षा बनी रहे और हादसे को रोका जा सकें.

    Share:

  • इतिहास के शिखर पर हरमनप्रीत कौर 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनीं

    Mon Jun 22 , 2026
    नई दिल्ली । भारतीय महिला(Indian woman) क्रिकेट टीम (Cricket team) की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है जिसने न केवल भारतीय क्रिकेट बल्कि विश्व क्रिकेट के इतिहास में भी उनका नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज कर दिया है। महिला टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved