img-fluid

दो बच्चों की मां हुई नाबालिग भतीजे से प्रेग्नेंट… तो पहुंची जेल

June 23, 2026

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले से एक ऐसा सनसनीखेज और अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है. इगलास कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो बच्चों की मां (40 वर्ष) पर अपने ही पड़ोस में रहने वाले रिश्ते के एक 17 वर्षीय नाबालिग भतीजे का ढाई साल तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है. हद तो तब हो गई जब महिला ने पंचायत के सामने खुद को ढाई महीने की गर्भवती बताते हुए कहा कि यह बच्चा उसी नाबालिग का है और वह अब उसी के साथ रहेगी. किशोर की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है.

पीड़ित किशोर ने अपने परिजनों को बताया कि रिश्ते की यह चाची पिछले ढाई साल से उसे डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन अवैध संबंध बना रही थी. महिला उसे लगातार धमकी देती थी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी, तो वह उस पर रेप का झूठा केस दर्ज कराकर उसे जेल भिजवा देगी. लोक-लाज और जेल जाने के डर से नाबालिग चुपचाप यह सब सहता रहा. लेकिन पानी तब सिर से ऊपर गुजर गया, जब महिला ने उस पर हमेशा के लिए साथ रखने और शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया. घबराए किशोर ने हिम्मत जुटाकर अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर पूरे परिवार के होश उड़ गए.


  • मामले की गंभीरता और पारिवारिक प्रतिष्ठा को देखते हुए इगलास थाने के इंस्पेक्टर डीके सिसौदिया की मौजूदगी में ग्रामीणों ने गांव में एक पंचायत बुलाई. पंचायत में महिला का पति और अन्य ससुराल वाले उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे. पति इस बात के बाद भी उसे अपने साथ रखने के लिए राजी हो गया था, लेकिन दो बच्चों की मां किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी. वह सबके सामने जिद पर अड़ गई कि वह सिर्फ और सिर्फ उस नाबालिग किशोर के साथ ही रहेगी.

    थाना प्रभारी के मुताबिक, पंचायत के दौरान महिला ने सरेआम यह बात स्वीकार की कि किशोर के साथ बने शारीरिक संबंधों की वजह से वह ढाई महीने की गर्भवती है. वह अपने पति को छोड़ने और नाबालिग के साथ घर बसाने की जिद पर अड़ी रही. जब पंचायत के समझाने का कोई असर नहीं हुआ और मामला पूरी तरह बेकाबू हो गया, तो पुलिस ने किशोर की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी.

    पुलिस ने पीड़ित नाबालिग लड़के को मेडिकल परीक्षण और डॉक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है. वहीं, आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में लेकर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य संबंधित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून के मुताबिक इस मामले में आगे की सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है.

    Share:

  • 'घोड़े-गधों, भैंस, बकरियों की तरह बिक रहे सांसद और विधायक', अशोक गहलोत ने लोकतंत्र के लिए बताया खतरनाक

    Tue Jun 23 , 2026
    डेस्क। सांसद और विधायक घोड़े, गधों, भैंस और बकरियों की तरह बिक रहे हैं। यह बात राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कही। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार को जोधपुर के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान राजनीतिक दलों में हो रही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved