img-fluid

MP: प्रतिबंध के बाद भी MLA पुत्र ने महाकाल मंदिर में बनाई रील…3 सुरक्षाकर्मी बर्खास्त, कंपनी पर ₹5 लाख का जुर्माना

November 15, 2026

उज्जैन। नियमों के उल्लंघन को लेकर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति (Shri Mahakaleshwar Temple Management Committee) ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है. मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाली कोर सिक्योरिटी कंपनी पर समिति ने पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. इतना ही नहीं, ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में कंपनी के तीन कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त भी कर दिया गया है।

दरअसल, शुक्रवार को महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) में दर्शन के दौरान इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला (MLA Golu Shukla) के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने मंदिर परिसर में रील बनाई थी और उसे सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया था. मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर पूरी तरह प्रतिबंध होने के बावजूद हुई इस घटना को समिति ने गंभीरता से लिया और पूरे मामले की जांच कराई. जांच में सुरक्षा ड्यूटी में लापरवाही सामने आने के बाद संबंधित कंपनी के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।


  • मंदिर प्रबंध समिति ने साफ कर दिया है कि महाकाल मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि इंदौरी विधायक गोलू शुक्ला का पुत्र रूद्राक्ष शुक्रवार को भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आया था. दर्शन पूजन के दौरान उसने मंदिर के नियमों को ताक पर रखते हुए, मंदिर में दर्शन और वहां सभी से मेलमिलाप की रील बनाई।

    सुरक्षा कंपनी पर 5 लाख का जुर्माना, 3 सुरक्षाकर्मी बर्खास्त
    सोशल मीडिया पर रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा मंदिर परिसर में फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी किए जाने का वीडियो वायरल हुआ. मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रबंध समिति ने जांच कराई. जांच में ड्यूटी में लापरवाही सामने आने पर समिति ने संबंधित कोर सुरक्षा कंपनी पर ₹5 लाख का जुर्माना लगाया है. साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन सुरक्षाकर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. महाकाल मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि महाकाल मंदिर परिसर में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पूरी तरह प्रतिबंधित है।

    नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी. आपको बता दें कि विधायक पुत्र रूद्राक्ष शुक्ला द्वारा मंदिर में नियमों को तोड़ने का ये पहला मामला नहीं है. इसके पहले भी विधायक पुत्र रूद्राक्ष मंदिर के गर्भगृह में बगैर अनुमति प्रवेश कर चुका है. इसके अलावा देवास की माता टेकरी में भी पुजारी के साथ विवाद के मामले में रूद्राक्ष शुक्ला का नाम काफी सुर्खियों रहा है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved