img-fluid

115 शिकार, HIV और मर्डर… भोपाल के साइको किलर की कहानी

June 28, 2026

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में हुए सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी ने पूछताछ में ऐसे खौफनाक राज उगले हैं, जिसने पुलिस महकमे के साथ-साथ पूरे शहर को हिलाकर रख दिया है. आरोपी युवक, जो भोपाल की सड़कों पर एक आम डिलीवरी बॉय बनकर घूमता था, असल में एक साइको सीरियल प्रेडेटर निकला. पुलिस रिमांड के दौरान हुए खुलासों से साफ है कि वह अनजाने में नहीं, बल्कि बेहद शातिराना अंदाज में लोगों के बीच मौत का वायरस बांट रहा था.

आरोपी फिलहाल 30 जून तक पुलिस रिमांड पर है. पूछताछ में उसने कुबूल किया है कि वह भोपाल में डिलीवरी बॉय का काम करता था, जिससे उसे शहर के चप्पे-चप्पे और सुनसान इलाकों की सटीक जानकारी थी. वह अक्सर सुनसान सड़कों पर रात के समय डिलीवरी के बहाने निकलता था और फिर शराब खरीदकर शिकार की तलाश में जुट जाता था. जहां किसी को अकेला देखता था, उसे ही अपना शिकार बना लेता था.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी जेंडर आधारित सोशल मीडिया ऐप्स के जरिए लोगों से संपर्क साधता था. इसके अलावा, रात के अंधेरे में वह प्रभात चौराहा, बोर्ड ऑफिस और नाका जैसे व्यस्त और संवेदनशील क्षेत्रों में एक्टिव रहता था. वहां वह अकेले मिलने वाले पुरुषों को या तो पैसों का लालच देता था या फिर शराब पिलाकर अपने जाल में फंसाता था.

साल 2018 में जेल से छूटने के बाद से आरोपी का कोई स्थाई ठिकाना नहीं था. वह घर पर कम और सड़कों पर ज्यादा रहता था. रिमांड के दौरान उसने बेहद चौंकाने वाला दावा किया है कि वह अब तक 100 से ज्यादा पुरुषों और 15 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बना चुका है. यह सुनने के बाद पुलिस के भी हाथ-पैर फूल गए हैं. अब पुलिस सड़कों पर उतर कर उसके संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुटी हुई है.


  • इस साइको सीरियल प्रेडेटर का सबसे आसान और बड़ा शिकार सड़क किनारे या फुटपाथ पर सोने वाले बेसहारा लोग होते थे. वह इन कमजोर और बेघर लोगों को निशाना बनाता था और उन्हें जबरन या बहला-फुसलाकर शराब पिलाता था. आरोपी ने बताया कि वह जानबूझकर उन्हें अत्यधिक शराब पिलाता था, ताकि अगर वे कभी होश में आकर पुलिस के पास जाएं भी, तो नशे की हालत के कारण पुलिस उनकी बात पर यकीन न करे.

    शनिवार को कटारा हिल्स थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम आरोपी को इकोलॉजिकल पार्क स्थित घटनास्थल पर ले गई. वहां एक पुतले (डमी) की मदद से पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन कराया गया, जिसे देखकर वहां मौजूद अधिकारियों के रोंगटे खड़े हो गए.

    मामले में सबसे डरावना मोड़ तब आया जब पुलिस को पता चला कि आरोपी एचआईवी (HIV) पॉजिटिव है. साल 2022-2023 में जब वह भोपाल के मिसरोद थाने के एक अन्य आपराधिक मामले में जेल गया था, तब मेडिकल जांच में उसके एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. अब पुलिस इस सबसे गंभीर और खौफनाक पहलू की जांच कर रही है कि क्या वह किसी गहरी मानसिक सनक या फितूर का शिकार है? पुलिस को अंदेशा है कि कहीं वह खुद को हुए इस जानलेवा रोग का बदला पूरी दुनिया से लेने की मानसिकता के तहत तो लोगों को संक्रमित नहीं कर रहा था. आरोपी फिलहाल कुंवारा है.

    आरोपी ने कड़ाई से पूछताछ में बताया कि वारदात के दिन उसने पहले मृतक को दो देसी शराब पिलाईं. जब वह बेसुध हो गया, तो उसने उसकी शर्ट उतारी और उसे करीब 15 मीटर तक घसीटते हुए एक पुल के नीचे ले गया. इसके बाद उसने बेरहमी से पीड़ित को सिर के बल एक भारी पत्थर पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हत्या की इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी का दिल नहीं पसीजा और उसने शव के साथ कुकृत्य (अप्राकृतिक कृत्य) किया.

    कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे के मुताबिक, आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है. जांच टीम उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स, ऐप हिस्ट्री और चैट रिकॉर्ड्स को बारीकी से खंगाल रही है. डिजिटल साक्ष्यों के जरिए उन सभी युवक-युवतियों की पहचान की जा रही है जो पिछले कुछ सालों में इसके संपर्क में आए थे, ताकि उन्हें इस खतरे के प्रति सचेत किया जा सके और उनकी काउंसलिंग कराई जा सके. हालांकि, अब तक की जांच में किसी महिला या लड़की के साथ सीधे तौर पर जबरन दुष्कर्म का मामला सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस हर पहलू पर गहन तफ्तीश कर रही है.

    Share:

  • हर्षद चोपड़ा ने सुनाई निजी जिंदगी की दर्दनाक कहानी, गर्लफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड के धोखे से टूटे थे एक्टर, ‘लॉक अप 2’ में किया खुलासा

    Sun Jun 28 , 2026
    नई दिल्ली । रियलिटी शो (Reality Show) ‘Lock Up Season 2 (Lock Up Season 2)’ में एक्टर Harshad Chopda (Harshad Chopda) ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया है जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया है। शो के कन्फेशन राउंड के दौरान उन्होंने बताया कि अतीत में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड (Ex Girlfriend) और उनके बेहद करीबी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved