img-fluid

CM मोहन यादव का दिखा अलग अंदाज, खेत में चलाया हल; युवक के कहने पर घुमा दी लाठी

June 28, 2026

बैतूल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बैतूल जिले (Betul District) के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू (Kukru) के दो दिवसीय दौरे के दौरान प्रशासनिक कार्यक्रमों के साथ-साथ ग्रामीण जीवन, कृषि और स्थानीय संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया। रविवार को उनका कई अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लेना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।


  • सुबह मुख्यमंत्री स्थानीय किसान मारोती बाबसकर के खेत पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक तरीके से स्वयं हल चलाकर खेती-किसानी के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने किसान से फसल, खेती की चुनौतियों और कृषि संबंधी गतिविधियों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने किसानों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाने की सलाह दी।

    खेत में मौजूद एक युवक के अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक लाठी भी घुमाई। उनका यह सहज और आत्मीय अंदाज़ वहां मौजूद ग्रामीणों को काफी पसंद आया और लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

    Share:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के बीच द्विपक्षीय बैठक में कई एमओयू साइन किए गए

    Sun Jun 28 , 2026
    विक्टोरिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के बीच (Between Prime Minister Narendra Modi and Seychelles President Dr. Patrick Herminie) द्विपक्षीय बैठक में कई एमओयू साइन किए गए (Several MoUs were signed during Bilateral Meeting) । भारत और सेशेल्स ने रविवार को कृषि, एक्जिम बैंक, बाहरी अंतरिक्ष में खोज और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved