img-fluid

फ्रांस में विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सहित सभी 11 लोगों की मौत

June 28, 2026

नई दिल्ली: फ्रांस के पूर्वी इलाके में रविवार को एक दर्दनाक विमान हादसा हुआ. स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, स्काइडाइविंग मिशन पर गया एक छोटा सिविल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 11 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा टॉम्बलेन (Tomblaine) इलाके में नैन्सी-एसे एयरफील्ड के पास हुआ. प्रशासन ने बताया कि विमान ने उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद कंट्रोल खो दिया और दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और मेडिकल टीम मौके पर पहुंच गई. पूरे इलाके को घेरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया.

हादसे की जांच जारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान एक पैराशूट ट्रेनिंग ऑर्गेनाइज़ेशन का था. इसमें एक पायलट, पांच ट्रेनर और पांच इंटर्न सवार थे. दुर्भाग्यवश हादसा इतना भीषण था कि विमान में मौजूद किसी भी व्यक्ति की जान नहीं बच सकी. स्थानीय अधिकारियों ने लोगों से हादसे की जगह के आसपास जाने से बचने की अपील की है ताकि जांच और राहत कार्य में कोई रुकावट ना आए.

घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है. फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है. शुरुआती जानकारी में हादसे का कारण साफ नहीं हो पाया है. तकनीकी खराबी, मौसम की स्थिति और बाकी संभावित कारणों की जांच की जा रही है.


  • कितना खतरनाक था हादसा?
    चश्मदीदों के मुताबिक, विमान अचानक नीचे आता दिखाई दिया और कुछ ही क्षणों में जमीन से टकरा गया. टक्कर के बाद जोरदार आवाज सुनाई दी और आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और इमरजेंसी सेवाओं को सूचना दी. फ्रांस में हाल के समय में ये सबसे गंभीर छोटे नागरिक विमान हादसों में से एक माना जा रहा है. प्रशासन ने मृतकों की पहचान की प्रोसेस शुरू कर दी है और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है. विमान दुर्घटना जांच एजेंसियां अब विमान के मलबे की जांच करेंगी.

    साथ ही ब्लैक बॉक्स और बाकी तकनीकी उपकरणों की मदद से ये पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि हादसा आखिर किस वजह से हुआ. फिलहाल प्रशासन ने कहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के असली कारणों की पुष्टि की जाएगी. पूरे फ्रांस में इस हादसे को लेकर शोक की लहर है और कई नेताओं ने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

    Share:

  • UPI, स्वास्थ्य और सुरक्षा...PM मोदी के दौरे पर भारत-सेशेल्स के बीच हुए 19 अहम समझौते

    Sun Jun 28 , 2026
    नई दिल्ली: सेशेल्स दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (28 जून 2026) को वहां के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की अहम बैठक की. इस दौरान दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स दोनों मानते हैं कि हिंद महासागर उनका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved