img-fluid

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर हमला, फ्रीजर का तापमान -30 से 110 डिग्री करने की कोशिश

November 06, 2026

पेरिस। यूरोप (Europe) के कई देशों में सुपरमार्केट और कोल्ड स्टोरेज (Cold storage) को निशाना बनाने के बाद अब साइबर हमलावरों ने फ्रांस के ब्लड बैंक पर हमला करने की कोशिश की है। रविवार और सोमवार को हुए इस साइबर हमले में ब्लड बैंक (Blood Bank) के फ्रीजिंग सिस्टम का तापमान असामान्य रूप से बढ़ाने का प्रयास किया गया। फ्रेंच ब्लड एस्टेब्लिशमेंट (ईएफएस) ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्लाज्मा और रक्त के नमूने सुरक्षित रखने वाले तीन कोल्ड स्टोरेज केंद्रों की कूलिंग व्यवस्था संचालित करने वाले वेंडर को निशाना बनाया गया।

फ्रांसीसी अखबार ‘ले कनार्ड एनशेने’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हैकरों ने फ्रीजर का तापमान माइनस 30 डिग्री सेल्सियस से बढ़ाकर सीधे 110 डिग्री सेल्सियस करने की कोशिश की। इतनी अधिक गर्मी से रक्त और प्लाज्मा के भंडारण को गंभीर नुकसान पहुंच सकता था।



  • अलर्ट से टला बड़ा नुकसान

    ईएफएस के अनुसार, मॉनिटरिंग और अलार्म सिस्टम ने समय रहते संदिग्ध गतिविधि पकड़ ली। इसके बाद कर्मचारियों ने तत्काल कार्रवाई की और फ्रीजर में रखे प्लाज्मा को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया। एजेंसी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी ब्लड प्रोडक्ट को नुकसान नहीं पहुंचा है। मरीजों के स्वास्थ्य और रक्त आपूर्ति पर भी कोई असर नहीं पड़ा।

    थर्ड पार्टी सप्लायर पर संदेह

    रेफ्रिजरेशन कंपनी कूलवर्ल्ड ने कहा है कि यह घटना उसके सिस्टम की खामी के कारण नहीं हुई, बल्कि इसके लिए एक थर्ड पार्टी सप्लायर जिम्मेदार हो सकता है, जो उसके सीधे नियंत्रण में नहीं है। फ्रांस की राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा एजेंसी और स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एहतियातन फ्रीजर का रिमोट एक्सेस बंद कर दिया गया है। फिलहाल हमले के पीछे किसी हैकर समूह की पहचान नहीं हो सकी है।

    यूरोप में पहले भी हो चुके हैं हमले

    यूरोप में इस तरह के साइबर हमलों की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। पिछले रविवार और सोमवार को फ्रांस और जर्मनी समेत कई देशों के सुपरमार्केट में लगे फ्रिज को निशाना बनाया गया था, जिससे बड़ी मात्रा में जमा हुआ खाद्य पदार्थ खराब हो गया। करीब तीन सप्ताह पहले फ्रांस के दर्जनों सुपरमार्केट पर भी इसी तरह का हमला हुआ था। इन घटनाओं से सुपरमार्केट कंपनियों को करोड़ों यूरो का नुकसान होने की आशंका है।

    डच सुपरमार्केट चेन अहोल्ड डेलहाइज के मुताबिक, अक्टूबर में हुए साइबर हमले के कारण उसकी तिमाही बिक्री में करीब 250 मिलियन यूरो (लगभग 281 मिलियन डॉलर) की गिरावट आने की आशंका है।

    Share:

  • बांग्लादेश में वेतन वृद्धि को लेकर हिंसक प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Fri Nov 6 , 2026
    ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कपड़ा कारखानों के कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है। गुरुवार को कई औद्योगिक क्षेत्रों (industrial areas) में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ। हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और स्टन ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved