img-fluid

जुलाई में OTT पर एंटरटेनमेंट का धमाका नेटफ्लिक्स से जियोहॉटस्टार तक रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में और सीरीज

June 29, 2026

नई दिल्ली। जुलाई(July) का महीना ओटीटी दर्शकों(OTT viewers) के लिए जबरदस्त मनोरंजन(fantastic entertainment) लेकर आ रहा है। अगर आप घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज(web series) देखने के शौकीन हैं तो आने वाले हफ्तों में आपके पास विकल्पों की कोई कमी नहीं होगी। नेटफ्लिक्स जियोहॉटस्टार और एप्पल टीवी प्लस जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म पर कई बड़ी और बहुप्रतीक्षित रिलीज दस्तक देने जा रही हैं। इनमें एक्शन ड्रामा कॉमेडी थ्रिलर साइंस फिक्शन और के ड्रामा जैसे अलग अलग जॉनर शामिल हैं।

महीने की शुरुआत 2 जुलाई को नेटफ्लिक्स की पहली ओरिजिनल तेलुगू सीरीज सुपर सुब्बू से होगी। सात एपिसोड की यह कॉमेडी ड्रामा सीरीज एक साधारण युवक की मजेदार और दिलचस्प जिंदगी पर आधारित है। इसमें संदीप किशन मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जबकि मिथिला पालकर और मुरली शर्मा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

इसके अगले दिन यानी 3 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर प्रीतम एंड पेड्रो रिलीज होगी। इस वेब सीरीज को मशहूर फिल्मकार राजकुमार हिरानी ने क्रिएट और प्रोड्यूस किया है जबकि निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है। अमित दुबे की चर्चित किताबों से प्रेरित इस सीरीज में अर्शद वारसी और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इसी प्रोजेक्ट के जरिए वीर हिरानी अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं।


  • 3 जुलाई को ही एप्पल टीवी प्लस पर साइंस फिक्शन सीरीज साइलो सीजन 3 भी रिलीज होगी। भविष्य की दुनिया पर आधारित यह कहानी उन लोगों के इर्दगिर्द घूमती है जो जहरीले वातावरण के कारण जमीन के नीचे बने विशाल साइलो में रहने को मजबूर हैं। पहले दो सीजन की सफलता के बाद तीसरे सीजन का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था।

    10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर फिल्म इक्का स्ट्रीम होगी। इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि करीब 29 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना की जोड़ी एक साथ नजर आएगी। फिल्म में दीया मिर्जा तिलोत्तमा शोम संजीदा शेख और आकांक्षा रंजन कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

    17 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर युवाओं की पसंदीदा रोमांटिक सीरीज हार्टस्टॉपर फॉरएवर सीजन 3 रिलीज होगी। यह सीरीज अपने अंतिम सीजन के साथ दर्शकों से विदा लेगी। इसी दिन के ड्रामा प्रेमियों के लिए द ईस्ट पैलेस भी स्ट्रीम होगी। रहस्य और फैंटेसी से भरपूर इस कहानी में नाम जू ह्युक ऐसे किरदार में नजर आएंगे जो जीवित और मृत दुनिया के बीच यात्रा कर सकता है।

    महीने के अंत में 29 जुलाई को जियोहॉटस्टार पर हॉलीवुड फिल्म द डेविल वीयर्स प्राडा 2 दस्तक देगी। फैशन इंडस्ट्री और कॉर्पोरेट दुनिया की पृष्ठभूमि पर बनी इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। थिएटर में रिलीज के बाद अब यह फिल्म ओटीटी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगी।

    कुल मिलाकर जुलाई 2026 ओटीटी दर्शकों के लिए मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है। चाहे आपको एक्शन पसंद हो रोमांस थ्रिलर साइंस फिक्शन या फिर कॉमेडी हर वर्ग के दर्शकों के लिए इस महीने कुछ न कुछ खास देखने को मिलेगा।

    Share:

  • भारत का ‘साइलेंट विलेज’ धदकई: जहां ज्यादातर लोग न सुन सकते हैं न बोल सकते हैं, वैज्ञानिक कारण ने खोला रहस्य

    Mon Jun 29 , 2026
    नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला (Doda District) की ऊंची और खूबसूरत पहाड़ियों के बीच स्थित धदकई गांव (Dhadkai Village) अपनी प्राकृतिक सुंदरता (natural beauty)के साथ-साथ एक अनोखी और चौंकाने वाली सच्चाई के लिए भी जाना जाता है। इस गांव को भारत का ‘साइलेंट विलेज’ (Silent Village) कहा जाता है, क्योंकि यहां रहने वाले लोगों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved