img-fluid

दादा लीजेंडरी रन उत्सव में प्रतिभागियों ने दिया फिट इंडिया का संदेश

June 29, 2026

  • स्वर्गीय दादा ईश्वरदास रोहाणी के 80वें जन्मदिवस पर विविध आयोजन

जबलपुर। स्वर्गीय दादा ईश्वरदास रोहाणी जी के 80वें जन्मदिवस के अवसर पर दादा रोहाणी सेवा समिति द्वारा आयोजित चार दिवसीय सामाजिक, खेल एवं जनसेवा कार्यक्रमों की श्रृंखला का शुभारंभ प्रात: दादा लीजेंडरी रन उत्सव 2026 के साथ अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। प्रात: 6 बजे शिवाजी ग्राउंड, सदर से प्रारंभ हुई इस भव्य रन में लगभग 4000 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रन का मार्ग सदर मेन रोड, भारत माता चौक, सृजन चौक एवं माल रोड होते हुए पुन: शिवाजी ग्राउंड तक रहा। पूरे मार्ग में नागरिकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा युवाओं में फिटनेस, स्वास्थ्य जागरूकता, नशामुक्ति एवं फिट इंडिया-स्वस्थ भारत का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित हुआ। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, खिलाडिय़ों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर स्वर्गीय दादा ईश्वरदास रोहाणी जी के सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के आदर्शों को स्मरण किया।



  • महाकौशल कॉलेज में रक्तदान शिविर
    सोमवार सुबह को पीएमश्री महाकौशल महाविद्यालय में प्रात: 9 बजे से विशाल रक्तदान शिविर एवं रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में मेडिकल कॉलेज जबलपुर, विक्टोरिया अस्पताल एवं रानी दुर्गावती चिकित्सालय (एल्गिन) के सहयोग से अधिक यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। साथ ही आयोजित रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियाँ एवं संस्थान उपस्थित रहेंगे, जहाँ युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार एवं करियर के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह आयोजन युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा समाज सेवा के उद्देश्य से किया जा रहा है।

    माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम कल
    कार्यक्रम के तृतीय दिवस मंगलवार को प्रात: 6 बजे दादा ईश्वर दास रोहाणी पार्क, अंपायर चौक स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित होकर दादा जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन करेंगे तथा उनके आदर्शों का स्मरण करेंगे।

    गौरव शिखर सम्मान समारोह एक जुलाई को
    कार्यक्रम के समापन अवसर पर एक जुलाई बुधवार को मानस भवन में आयोजित गौरव शिखर सम्मान समारोह के साथ होगा। समारोह में शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, खेल, संस्कृति, उद्योग, साहित्य, पत्रकारिता एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों एवं संस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा एवं विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

    Share:

  • नशामुक्ति के लिए संयमित जीवन शैली और संतुलित आहार जरूरी

    Mon Jun 29 , 2026
    समरसता सेवा संगठन ने विश्व नशा निरोधक एवं मधुमेह जागृति दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन जबलपुर। समरसता सेवा संगठन ने विश्व नशा निरोधक एवं मधुमेह जागृति दिवस के अवसर पर नशा मुक्त, संतुलित जीवन शैली स्वस्थ जीवन का आधार विषय पर विचार गोष्ठी एवं जागरूकता अभियान का आयोजन मुख्य वक्ता डॉ परिमल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved