
डेस्क: मौजूदा समय पर दो बड़े बजट की फिल्में बन रही हैं. जहां एक तरफ 2 पार्ट्स में आने वाली रामायण का बजट 4000 करोड़ रुपये का है वहीं दूसरी तरफ एस एस राजामौली की वाराणसी फिल्म 1500 करोड़ के आसपास के बजट में बनकर तैयार हो रही है. दोनों ही फिल्मों के लेकर फैंस काफी के बीच काफी उत्सुकता भी देखने को मिल रही है. खास बात ये भी है कि दोनों ही फिल्में साल 2027 में आ रही हैं. महेश बाबू की वाराणसी पर जबरदस्त तैयारी चल रही है. अब फिल्म अपने अंतिम पड़ाव पर है और मेकर्स इसे लेकर किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहते हैं. इसलिए तो वाराणसी के कुछ एक्शन सीन्स के लिए 3500 आर्टिस्ट्स की मदद ली गई है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved