img-fluid

इंदौर: राहगीरों से अभद्रता और मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

November 17, 2026

इंदौर। इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में राहगीरों से अभद्रता और बीचबचाव करने पहुंचे लोगों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वायरल फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई अर्टिगा कार भी जब्त की गई है।


  • मामला 15वीं बटालियन मेन गेट के सामने का है। यहां ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी एक कार को पीछे से आ रही अर्टिगा ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद कार सवार युवकों और फरियादी के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि युवकों ने फरियादी के साथ मारपीट की और उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की। इस दौरान एक महिला वीडियो बना रही थी। बीचबचाव करने पहुंचे राहगीरों को भी युवकों ने नहीं बख्शा और उनके साथ मारपीट की। मामले में फरियादी ने मल्हारगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने घटनास्थल के वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वारदात में इस्तेमाल अर्टिगा कार भी जब्त की गई है।

    Share:

  • 900 भक्तों के साथ उज्जैन पहुँचे मोरारी बापू

    Tue Nov 17 , 2026
    महाकाल दर्शन के बाद मंगलनाथ मार्ग पर सुनाई रामकथा- शाम को नागपुर रवाना होंगे उज्जैन। प्रसिद्ध रामकथा वाचक मोरारी बापू मंगलवार सुबह करीब 900 भक्तों के साथ विशेष ट्रेन से उज्जैन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाकाल सहित विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए और फिर कथा स्थल पर पहुंचे। आज सुबह विशेष ट्रेन से उज्जैन रेलवे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved