img-fluid

जमीनी विवाद में गर्भवती महिला के साथ मारपीट, रिश्तेदार ने पेट में मारी लात; बच्चे की मौत

June 30, 2026

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ उसके ही रिश्तेदारों द्वारा बेरहमी से मारपीट की गई। पीड़िता के साथ जब उसके रिश्तेदारों ने मारपीट की, वह गर्भवती थी, जिसके चलते उसके बच्चे ने गर्भ में ही दम तोड़ दिया, जिसके चलते पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि आपसी विवाद के चलते उसके मामा-मामी और उनके बेटे ने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसकी मामी ने उसके हाथ पकड़ लिए और मामा के लड़के दुर्गेश साहू ने उसके पेट पर ज़ोरदार लात मार दी। इस बर्बरता के कारण महिला के पेट में पल रहे मासूम बच्चे की मौत हो गई।

रिश्तेदारों की मारपीट के बाद महिला को गंभीर हालत में जबलपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, लेकिन बच्चे ने गर्भ में ही दम तोड़ दिया। महिला को अस्पताल में करीब एक हफ्ते तक भर्ती रखा गया, जहां उसका इलाज चला, लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका। महिला के साथ जब मारपीट की गई, वह चार माह की गर्भवती थी। अपने बच्चे को खोने के बाद महिला ने पुलिस से मदद और न्याय की गुहार लगाई है।


  • ​इस संवेदनशील और गंभीर मामले पर पुलिस ASP अंजू बेनीवाल का कहना है कि मझौली थाने में घटना के संबंध में प्राथमिकी (FIR) पहले ही दर्ज की जा चुकी है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। महिला द्वारा लगाए गए गर्भस्थ शिशु की मौत के आरोपों पर पुलिस का कहना है कि यह पूरा विषय अभी जांच के अधीन है। पुलिस शासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मेडिकल रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर दोषियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

    पीड़िता के पति ने बताया कि ये पूरी घटना तब घटी जब उसने अपने मामा-मामी से अपनी जमीन की मांग की। इस पर मामा-मामी ने घर के बगल में लगा नल उखाड़कर उसकी पिटाई कर दी। युवक के अनुसार, पहले उसने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में की थी, लेकिन फिर घर का मामला सोचकर अपनी शिकायत वापस ले ली। इस मारपीट में शख्स के मामा को भी चोट आई थीं, जिन्हें लेकर वह अस्पताल चला गया। तभी उसे उसकी पत्नी का फोन आया, जिसने उसे बताया कि युवक की मामी और ममेरे भाई ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी है। लेकिन, जब तक वह घर पहुंचा तो देखा तो उसकी हालत गंभीर थी, जिसके बाद वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन इस मारपीट के चलते बच्चे की गर्भ में ही मौत हो गई।

    Share:

  • दो जन्म तारीखों के साथ नगर निगम में नौकरी कर रहा कर्मचारी नेता!

    Tue Jun 30 , 2026
    भोपाल तक पहुंची इस धांधली की शिकायत, सरकारी परिसर में खोला अनाधिकृत दफ्तर फाइलों पर कमीशन मांगने का गंभीर आरोप, आउटसोर्सिंग एजेंसियों की कार्यप्रणाली भी कटघरे में जबलपुर। जबलपुर नगर निगम में इन दिनों भ्रष्टाचार और दस्तावेजों में हेरफेर का मामला सुर्खियों में है। निगम में पंप ऑपरेटर के पद पर पदस्थ कर्मचारी व कर्मचारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved