
डेस्क। बेन स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन टेस्ट मैचों की सीरीज उनके लिए आखिरी साबित हुई। हालांकि ना तो इसमें इंग्लैंड की टीम जीत दर्ज कर पाई और ना ही खुद बेन स्टोक्स कोई ऐतिहासिक पारी खेल पाए। इस बीच वे टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स का रिकॉर्ड जरूर बना गए हैं। खास बात ये है कि भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ही इसके सबसे ज्यादा करीब हैं, जो एक्टिव बल्लेबाज हैं।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान रहे बेन स्टोक्स के नाम है। उन्होंने साल 2013 में अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने 122 टेस्ट मैच खेलक 138 सिक्स लगाए हैं, जो टेस्ट में सबसे ज्यादा हैं। बेन स्टोक्स ने 7272 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट में 14 शतक और 37 अर्धशतक दर्ज हैं। बेन स्टोक्स ने अपने करियर में 58.52 के स्ट्राइक रेट और 34.46 के औसत से रन बनाए हैं।
अब तक की बात करें तो दुनिया के केवल तीन ही बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने टेस्ट में 100 से अधिक सिक्स लगाए हैं। इसमें पहला नाम तो बेन स्टोक्स का है ही, उनके अलावा न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम ने 107 और एडम गिलक्रिस्ट ने 100 सिक्स लगाए हैं। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज 98 सिक्स लगाकर इस लिस्ट में आश्चर्यजनक रूप से चौथे नंबर पर हैं। क्रिस गेल ने भी 98 सिक्स टेस्ट में लगाए हैं।
भारत के ऋषभ पंत लिस्ट में छठे नंबर पर आते हैं। पंत ने अब तक 50 टेस्ट खेलकर 97 सिक्स लगाए हैं। पंत ने साल 2018 में अपने टेस्ट करियर कर आगाज किया था। पंत से आगे अब कोई भी एक्टिव बल्लेबाज नहीं है, जिसने इतने छक्के टेस्ट में लगाए हों। यानी उनके सिक्स की संख्या अब नहीं बढ़ेगी, लेकिन पंत के पास अब खूबसूरत मौका है कि वे जल्द से जल्द अपने 100 सिक्स पूरे करें और उसके बाद बेन स्टोक्स के विश्व कीर्तिमान की ओर अपने कदम आगे बढ़ाएं।
हालांकि पंत के लिए ये रिकॉर्ड तोड़ना बहुत आसान नहीं होने वाला। पंत को स्टोक्स से आगे जाने के लिए कम से कम 42 सिक्स और चाहिए। टेस्ट क्रिकेट होते भी कम हैं। अगर पंत इसी रफ्तार से आगे चलते रहे तो भी कम से कम दो साल का वक्त तो उन्हें वहां तक पहुंचने में लग ही जाएंगे। लेकिन अभी तक इतना तो तय लग रहा है कि अगर स्टोक्स का ये रिकॉर्ड टूटा तो केवल पंत ही लाइन में आते हैं, बाकी और बल्लेबाज काफी पीछे चल रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved