img-fluid

Amarnath Yatra : बम बम भोले के जयघोष से गूंजी घाटी, अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना, एलजी मनोज सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी

July 02, 2026

जम्मू. जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा (LG Manoj Sinha) ने अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) 2026 के पहले जत्थे को जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से हरी झंडी (flags off)  दिखाकर रवाना किया. बम बम भोले और हर हर महादेव (Bam Bam Bhole) के जयकारों के बीच पहला जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ.

मनोज सिन्हा श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं. उन्होंने भगवती नगर बेस कैंप पर पहुंचकर यात्रियों से मुलाकात की और उनकी सुरक्षित यात्रा की कामना की. श्रद्धालुओं ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया और यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाया. इस बार यात्रा के लिए बेहद कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. पहलगाम और बालटाल, दोनों रास्तों की निगरानी के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 670 कंपनियां तैनात की गई हैं.


  • इससे एक दिन पहले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भगवती नगर स्थित यात्री निवास पहुंचे थे, जहां उन्होंने यात्रा से जुड़ी सभी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया था. उन्होंने श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा, सुरक्षा प्रबंध, स्वास्थ्य सेवाएं, हेल्प डेस्क, सफाई व्यवस्था, बिजली-पानी की सप्लाई और आपात सेवाओं का निरीक्षण किया था, ताकि किसी भी यात्री को दिक्कत का सामना न करना पड़े.

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को संभालने के लिए स्टाफ की संख्या और बेहतर तरीके से बढ़ाई जाए. साथ ही भगवती नगर और तवी रिवरफ्रंट पर लगातार अनाउंसमेंट कराने को भी कहा गया था, जिससे यात्रियों को हर जरूरी जानकारी समय पर मिलती रहे.

    बता दें कि इस बार अमरनाथ यात्रा 57 दिन तक चलेगी. यह 3 जुलाई से पहलगाम और बालटाल, दोनों रास्तों से शुरू होगी और 28 अगस्त को खत्म होगी. इस मौके पर डीजीपी नलिन प्रभात, स्पेशल डीजी एस जे एम गिलानी, जम्मू डिविजनल कमिश्नर रमेश कुमार, आईजीपी जम्मू भीम सेन तुती, आईजीपी सीआरपीएफ अमोल होमकर, आईजीपी ट्रैफिक एम सुलेमान चौधरी, डिप्टी कमिश्नर जम्मू डॉ राकेश मिन्हास और म्युनिसिपल कमिश्नर जम्मू डॉ देवांश यादव समेत सिविल प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा बलों के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे.

    Share:

  • Weather : जम्मू-कश्मीर-हिमाचल में बादल फटे; उत्तराखंड में जनजीवन प्रभावित

    Thu Jul 2 , 2026
    नई दिल्ली. पांच-छह दिन की देरी से जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir), हिमाचल प्रदेश (Himachal) और उत्तराखंड (Uttarakhand) पहुंचे मानसून के बाद इन पहाड़ी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में दो जगह बादल फटने (Cloudbursts) से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हिमाचल के लाहौल-स्पीति और चंबा में तीन जगह बादल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved