img-fluid

Weather : जम्मू-कश्मीर-हिमाचल में बादल फटे; उत्तराखंड में जनजीवन प्रभावित

July 02, 2026

नई दिल्ली. पांच-छह दिन की देरी से जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir), हिमाचल प्रदेश (Himachal) और उत्तराखंड (Uttarakhand) पहुंचे मानसून के बाद इन पहाड़ी राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में दो जगह बादल फटने (Cloudbursts) से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हिमाचल के लाहौल-स्पीति और चंबा में तीन जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आईं। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के लिए हैली सेवा स्थगित करनी पड़ी है और देहरादून के जौलीग्रांट हवाईअड्डे से चार उड़ानों को दूसरी जगहों पर भेजना पड़ा है।

दिल्ली-एनसीआर में बौछारों से गर्मी और उमस से मिली राहत
यूपी के बलिया में बिजली गिरने से दो लोगों की जान चली गई है। बारिश और बाढ़ ने पूर्वोत्तर के साथ ही मुंबई और दक्षिण के राज्यों में भी मुश्किलें बढ़ाई है। लेकिन, पंजाब, हरियाणा समेत दिल्ली-एनसीआर में पड़ी बौछारों ने भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत दिलाई है और तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मचैल माता व मिंधल माता तीर्थस्थलों की यात्रा स्थगित करनी पड़ी है। श्रीमाता वैष्णो देवी धाम के लिए हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित हुई है।


  • हिमाचल-उत्तराखंड में कई सड़कें बंद
    हिमाचल में बारिश और भूस्खलन से शिमला, मनाली और धर्माशाला में 50 से अधिक सड़कों को भारी नुकसान होने से यातायात बाधित हुआ है। उत्तराखंड के देहरादून-बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में बारिश हो रही है।

    असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर
    असम के छह जिलों में 46,938 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि 3,809 हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पानी में डूब गई है। धेमाजी, लखीमपुर, बिस्वनाथ, नलबाड़ी, डिब्रूगढ़ और चिरांग जिले सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन जिलों के 10 राजस्व सर्किलों के 221 गांव बाढ़ की चपेट में हैं।

    दक्षिण-पश्चिम भारत में भी झमाझम बारिश
    महाराष्ट्र और कर्नाटक में में भारी बारिश हो रही है। मुंबई में बीते दो दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पालघर जिले में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक के मंगलूरू में भारी बारिश के दौरान हुए भूस्खलन के नीचे एक मकान के दब जाने से एक महिला और उसकी दो बच्चियों की मौत हो गई।

    Share:

  • महिलाओं में तेजी से बढ़ रही इनफर्टिलिटी की समस्या, प्रेग्नेंसी में डालती है रुकावट

    Thu Jul 2 , 2026
    नई दिल्‍ली। आजकल महिलाओं (Women) में इनफर्टिलिटी की समस्या (Infertility problem) तेजी से बढ़ रही है। जिसका कारण गलत खानपान (Wrong eating habits), लाइफस्टाइल (Lifestyle) और जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस (Excessive stress.) है। वहीं ज्यादा उम्र में शादी और फिर बच्चे की देर से प्लानिंग भी कई बार जिम्मेदार होती है। ऐसे में जरूरी है […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved