
डेस्क। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के 8 आतंकी गुजरात और मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किए गए हैं। गुजरात एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सभी आतंकियों को पकड़ा है। गुजरात एंटी टेरर स्क्वॉड ने बताया कि गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वे जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से गुजरात में एक एक्टिव नेटवर्क बनाने के लिए एक्टिव रूप से काम कर रहे थे ताकि उसकी आतंकी गतिविधियों को आगे बढ़ाया जा सके। सभी 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यूएपीए की धारा 13, 17, 18, 38, 39 और बीएनएस की धारा 148, 61 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved