img-fluid

सरकार का बड़ा एक्शन! Google और Apple को 7 ऐप हटाने का नोटिस, ई-रिक्शा की बैटरी से जुड़ा मामला

July 03, 2026

नई दिल्ली: सरकार ने गूगल एंड्रॉयड और ऐपल से BAT BMS जैसे लगभग 7 ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटाने को कहा है. आरोप है कि इन ऐप्स का गलत इस्तेमाल करके ई-रिक्शा और दूसरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बैटरी को बंद किया जा रहा था. सूत्रों के मुताबिक, मिनिस्ट्री ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ने यह नोटिस भेजा है. जिन ऐप्स पर एक्शन लिया गया है, उनमें BAT-BMS, SMART BMS और LOSSIGY जैसे ऐप्स शामिल हैं. इनके अलावा भी कुछ दूसरे ऐप्स को नोटिस में शामिल किया गया है.

बताया जा रहा है कि ये ऐप्स बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) से जुड़ते हैं. BMS का काम बैटरी की हेल्थ, चार्जिंग और सेफ्टी को कंट्रोल करना होता है. लेकिन आरोप है कि कुछ लोग इन ऐप्स का गलत तरीके से इस्तेमाल कर बैटरी को फ़ोन से बंद कर रहे थे. इससे ई-रिक्शा अचानक कही भी रुक सकती है , जिससे ड्राइवर और पससंजर्स को खतरा हो सकती है.


  • प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाए जाएंगे ऐप्स
    सरकार का मानना है कि ऐसे ऐप्स का गलत इस्तेमाल लोगों की सेफ्टी के लिए खतरा बन सकता है. इसी वजह से गूगल और ऐपल से कहा गया है कि इन ऐप्स को अपने-अपने स्टोर से हटाया जाए, ताकि कोई भी इन्हें आसानी से डाउनलोड न कर सके. हालांकि, अभी तक गूगल और ऐपल की तरफ से इस मामले पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. यह भी साफ नहीं किया गया है कि सभी 7 ऐप्स कब तक हटाए जाएंगे.

    अगर आपके फोन में इनमें से कोई ऐप इंस्टॉल है या इस्तेमाल करते हैं, तो तुरंत इससे डिलीट कर दें. बैटरी से जुड़ी किसी भी दिक्कत के लिए हमेशा कंपनी के सर्विस सेंटर या मैकेनिक की मदद लें. फिलहाल सरकार की यह एक्शन गाड़ियों के सेफ्टी और बैटरी के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए एक इम्पोर्टेन्ट कदम मानी जा रही है. आने वाले दिनों में इस मामले में और जानकारी सामने आ सकती है.

    क्या है पूरा मामला?
    पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम के कथित इंफ्लूएंसर्स ने ई रिक्शा चालकों के साथ प्रैंक करके व्यूज कमाने के लिए वीडियोज डालना शुरू किया था. BAT BMS नाम के ऐप से लगातार टिर्री या ई-रिक्शा को बंद किया जाने लगा. वीडियोज वायरल हुए तो पता चला कि ये अनप्रोटेक्टेड बैटरी की वजह से हुआ जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी थी. कुछ ऐप्स चीन के थे जिससे BMS यानी बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम कनेक्ट होता है.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved