गाजियाबाद । उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में ढाई साल की बच्ची को अगवा कर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी खुद तीन बच्चियों का बाप है। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही ढाई साल की बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि क्षेत्र की निर्माणाधीन सोसाइटी में काम कर रहा 60 साल का मजदूर बच्ची को गोदी में उठाकर टॉफी दिलाने के बहाने ले गया और उसके साथ रेप किया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। वहीं, बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि शनिवार सुबह बच्ची के पिता मजदूरी करने चले गए और मां घरों में काम करने गई थी। मौसी की निगरानी में दंपति की तीन बेटियां थीं। दंपति की ढाई वर्षीय बेटी भी अपनी बहनों और अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी।
टॉफी दिलाने के बहाने उठाकर ले गया
परिजनों के साथ आक्रोशित भीड़ भी जल निगम चौकी पहुंच गई और आरोपी का एनकाउंटर करने की मांग करने लगी। चौकी पुलिस ने आरोपी को थाने पहुंचाया और सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं, बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीपी ने बताया कि बच्ची की हालत खतरे से बाहर है।
चार बच्चों का पिता है आरोपी
पुलिस के अनुसार, आरोपी हिंडन नदी के पास झुग्गी-झोपड़ी में रहता है। वह मूलरूप से बेगूसराय बिहार का रहने वाला है। आरोपी चार बच्चों का पिता है, जिसमें तीन बेटियां और एक बेटा है। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
मौसा ने रेप का प्रयास किया
उधर, गाजियाबाद नगर कोतवाली थानाक्षेत्र में मौसी के घर रह रही किशोरी को अकेला पाकर सगे मौसा ने रेप का प्रयास किया। किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर किशोरी अपने दूसरी मौसी के पास पहुंची। फिर किशोरी ने 47 साल के मौसा के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved