
डेस्क। तेलंगाना के सिद्दिपेट जिले में स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस अस्पताल ने जरूरतमंद बच्चों की 500 मुफ्त हार्ट सर्जरी यानी दिल के ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरी कर ली हैं। इस खुशी के मौके पर अस्पताल में एक खास ‘गिफ्ट ऑफ लाइफ’ समारोह रखा गया, जिसमें साउथ अभिनेता विजय देवरकोंडा और पूर्व मंत्री और BRS विधायक टी. हरीश राव शामिल हुए। सत्य साईं ट्रस्ट के सहयोग से यह अस्पताल हर साल लगभग 6,000 बच्चों का मुफ्त इलाज और ऑपरेशन कर उन्हें नई जिंदगी दे रहा है।
समारोह के दौरान छत्तीसगढ़ और ओडिशा जैसे दूसरे राज्यों से आए परिवारों ने अपने अनुभव साझा किए। अपने बच्चों को ठीक देखकर माता-पिता की आंखों में खुशी और आभार के आंसू थे। विधायक हरीश राव ने बच्चों को नया जीवन देने वाले डॉक्टरों, मेडिकल टीम और अस्पताल के स्टाफ का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ भाव से की जा रही यह सेवा वाकई तारीफ के काबिल है।
रियल लाइफ में पति-पत्नी बन चुके विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना फिल्म ‘राणाबाली’ में नजर आएंगे। विजय और रश्मिका फिल्म अभिनीत फिल्म ‘राणाबाली’ का निर्देशन राहुल सांकृत्यान ने किया है। यह एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित है। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा ‘राणाबाली’ के किरदार में हैं और रश्मिका मंदाना ‘जयम्मा’ का रोल निभाएंगी। यह फिल्म 11 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज हो सकती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved