img-fluid

लाइव मैच के दौरान क्रिकेटर की मौत, मैदान पर आया हार्ट अटैक

July 06, 2026

नई दिल्ली: खुशी के लिए मैदान पर क्रिकेट खेलने गए खिलाड़ियों को बहुत ही बड़ा दर्द मिल गया. अचानक पूरे मैदान पर मातम का माहौल हो गया. श्रीलंका में खेले जा रहे एक दोस्ताना मैच के दौरान सभी हंसते हुए क्रिकेट का मजा उठा रहे थे. ऐसे समय में एक घटना ने सब कुछ बदल दिया. बल्लेबाजी के दौरान एक खिलाड़ी को हार्ट अटैक आया और वो मैदान पर ही गिर गए. अंपायर के साथ हो रहे विवाद के दौरान ये हादसा हुआ. जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है.

मैदान पर हुई क्रिकेटर की मौत
श्रीलंका के बेरुवाला में संडे को एक फ्रेंडली मैच खेला जा रहा था. जहां पर ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिकेट कार्निवल के तहत के ये मैच हो रहा था. इस दौरान लगभग 45 साल के जुल्फिकार की मैदान पर ही मौत हो गई. मुकाबले में जब जुल्फिकार 3 गेंदों में 6 रन बनाकर खेल रहे थे.


  • तभी वो अचानक मैदान पर गिर पड़े. इस दौरान अंपायर से दोनों टीमें बहस कर रही थी. उनके मैदान पर गिरने के बाद सभी खिलाड़ी उनके तरफ तेजी से बढ़े और सभी ने उनकी मदद करके उन्हें बेरुवाला के अस्पताल में पहुंचाया. हालांकि वहां पर पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी. इस घटना के बाद पूरे मैदान पर माहौल गमगीन हो गया. जिसके कारण ही टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है.

    हार्ट अटैक की है आशंका
    मौजूदा समय में सभी हार्ट अटैक आने की आशंका जता रहे हैं, हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है. बेरुवाला पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है. उन्हें भी मेडिकल रिपोर्ट का फिलहाल इंतजार है. जिसके बाद भी इस घटना के बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा. हालांकि इस घटना ने अन्य सभी खिलाड़ियों को हिला कर रख दिया है. बता दें कि हाल के समय में क्रिकेट के मैदान पर ऐसी कई घटना सामने आई है. जिससे सभी बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं.

    Share:

  • बारिश से MP-महाराष्ट्र सीमा पर बढ़ा जलस्तर, नदी में बहे वाहन, प्रशासन पर फूटा लोगों का गुस्सा

    Mon Jul 6 , 2026
    बालाघाट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के बालाघाट और महाराष्ट्र की सीमा पर बहने वाली बाघ नदी में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जलस्तर अचानक बढ़ गया, जिसकी चपेट में आकर दो बड़े वाहन नदी में बह गए। यह घटना मध्यप्रदेश के अंधियाटोला और महाराष्ट्र के गल्लाटोला के बीच स्थित बाघ नदी पर बने पुल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved