img-fluid

Monsoon havoc! कश्मीर से ओडिशा-महाराष्ट्र तक बारिश-बाढ़-भूस्खलन…

July 07, 2026

नई दिल्ली. देशभर में मॉनसून (Monsoon) ने सोमवार को भारी तबाही मचाई. महाराष्ट्र (Maharashtra), हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) , जम्मू-कश्मीर (Kashmir) और ओडिशा (Odisha) समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश से बाढ़, भूस्खलन और फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आईं. महाराष्ट्र में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि हिमाचल में पत्थर गिरने से एक किशोरी की जान चली गई. दूसरी ओर, दिल्ली में बारिश नहीं होने से लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ा और कई इलाकों में “फील्स लाइक” तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया.

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया. सड़कों पर पानी भर गया, पेड़ उखड़ गए और कई जगह दीवार व होर्डिंग गिरने की घटनाएं हुईं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है.

महाराष्ट्र में बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हुई
महाराष्ट्र में पिछले तीन-चार दिनों में बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है. पुणे के मावल तहसील में भूस्खलन के कारण मलबे में दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि खेड़ तहसील में एक व्यक्ति तेज बहाव में बह गया. नासिक जिले के त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी और आसपास के इलाकों में मंगलवार को क्लाउडबर्स्ट जैसी बारिश की आशंका के चलते हाई अलर्ट जारी किया गया है. एहतियात के तौर पर स्कूल, कॉलेज, साप्ताहिक बाजार और त्र्यंबकेश्वर व सप्तश्रृंगी मंदिर बंद कर दिए गए हैं.


  • मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का नया ‘मिसिंग लिंक’ सेक्शन पहली ही बड़ी म\नसूनी बारिश में फेल हो गया. एक कंक्रीट का पिलर सड़क पर गिर गया, जिसके बाद एक्सप्रेसवे और पुराने मुंबई-पुणे हाईवे के कई हिस्सों को बंद करना पड़ा. भोर घाट में भूस्खलन के कारण मुंबई-पुणे रेल मार्ग बाधित रहा और पश्चिम रेलवे की 40 से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं. खराब मौसम के कारण मुंबई आने वाली पांच उड़ानों को भी डायवर्ट करना पड़ा.

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस स्थिति को अप्रत्याशित घटना बताते हुए कहा कि यह मानव नियंत्रण से बाहर की परिस्थिति है और सभी आपदा प्रबंधन एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं. निजी कार्यालयों को वर्क फ्रॉम होम अपनाने की सलाह दी गई है, जबकि गैर-जरूरी सरकारी कार्यालयों में आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई.

    हिमाचल में तेज बारिश से फ्लैश फ्लड और भूस्खलन
    हिमाचल प्रदेश में रातभर हुई तेज बारिश से फ्लैश फ्लड और भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं. चंबा जिले में चंबा-तीसा मार्ग और कुल्लू में लारजी-सैंज सड़क बाधित हो गई. शिमला में सड़कें, पैदल पुल, खेल मैदान और कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है. मंडी के जोगिंदरनगर में सबसे अधिक 97 मिमी बारिश दर्ज की गई. IMD ने मंगलवार के लिए कांगड़ा, मंडी, शिमला और सोलन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

    जम्मू-कश्मीर में फ्लैश फ्लड
    जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में रातभर हुई मूसलाधार बारिश से फ्लैश फ्लड आ गया. डोडा-किश्तवाड़ हाईवे पर भारी मात्रा में मलबा और चट्टानें आने से यातायात रोकना पड़ा. किश्तवाड़ में निर्माणाधीन 540 मेगावाट क्वार जलविद्युत परियोजना के पास कई वाहन और मशीनें मलबे में दब गईं. हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

    ओडिशा में स्कूल और कॉलेज बंद
    ओडिशा में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी रहा. राज्य के 12 स्थानों पर पिछले 24 घंटों में 200 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि सोनपुर में सबसे ज्यादा 328.4 मिमी बारिश हुई. कई जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. भारी बारिश के कारण सड़कों और पुलों को नुकसान पहुंचा है तथा कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है.

    ओडिशा में सक्रिय मौसम प्रणाली का असर अब झारखंड पर भी दिखने की संभावना है. अगले चार दिनों तक राज्य के सभी 24 जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और भारी बारिश का पूर्वानुमान है. हालांकि, इसके बावजूद झारखंड में अब तक सामान्य से 42 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है.

    अरुणाचल से राजस्थान तक भारी बारिश
    अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी जिलों में भारी बारिश जारी है, जबकि राजधानी ईटानगर और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है. वहीं राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक दक्षिण-पूर्वी जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है.

    दिल्ली में आफत की गर्मी
    उधर, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को बारिश नहीं हुई, लेकिन उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया. अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि नमी के कारण कई इलाकों में “फील्स लाइक” तापमान करीब 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली में बारिश की संभावना है, जिससे लोगों को उमस से राहत मिल सकती है.

    Share:

  • जिम्बाब्वे दौरे से संजू सैमसन को रखा बाहर, रिंकू-मयंक की हुई वापसी, युवाओं पर चयनकर्ताओं का बड़ा भरोसा

    Tue Jul 7 , 2026
    नई दिल्‍ली । जिम्बाब्वे (Zimbabwe) के खिलाफ इसी महीने होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम (Indian Team) की घोषणा 6 जुलाई (सोमवार) को की गई. भारतीय चयनकर्ताओं ने इस दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित की है, जिसकी कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को सौंपी गई है. वहीं तिलक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved