img-fluid

अरब सागर में गिरा पाकिस्तानी कार्गो प्लेन, सभी चालक दल लापता

July 08, 2026

कराची: पाकिस्तान में बड़ा हादसा हो गया है. पाकिस्तान के एविएशन अधिकारियों का कहना है कि कराची के तट के पास 5 क्रू मेंबर वाला एक कार्गो प्लेन अचानक लापता हो गया है और उसकी तलाश का काम चल रहा है. बताया जा रहा है कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से उड़ान भरने वाला पाकिस्तान का K2 Airways का Boeing 737-400 कार्गो प्लेन अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

जानकारी के मुताबिक, प्लेन का कराची से करीब 155 नॉटिकल मील पश्चिम में उड़ान के दौरान रडार से संपर्क टूट गया. इसके बाद प्लेन के समुद्र में गिरने की आशंका जताई गई. फ्लाइट-ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म ‘फ्लाइट रडार24’ के शुरुआती डेटा के अनुसार, तेजी से नीचे आने से पहले प्लेन की ऊंचाई में अचानक उतार-चढ़ाव देखा गया था.


  • पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक, कल मंगलवार को स्थानीय समय के अनुसार रात 9:21 बजे (GMT के हिसाब से शाम 4:21 बजे) बोइंग 737 तेजी से नीचे उतरा और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स से उसका संपर्क टूट गया. यह प्लेन संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से कराची जा रहा था. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि नीचे उतरने से कुछ मिनट पहले ही प्लेन में नेविगेशन सिस्टम की समस्या की जानकारी दी गई थी.

    फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है और चालक दल के सदस्यों की तलाश जारी है. पाकिस्तान की ओर से अभी तक किसी के जीवित मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. इस प्लेन को कराची की प्राइवेट कार्गो एयरलाइन ‘K2 एयरवेज’ ऑपरेट करती थी. कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, इसे 2018 में शुरू किया गया था.

    Share:

  • ऑर्केस्ट्रा के लाइसेंस से डांस बार, ऐसा करने वालों की खैर नहीं

    Wed Jul 8 , 2026
    मुंबई: महाराष्ट्र में डांस बार पर सरकार की नई सख्ती लागू होने वाली है. सूबे की बीजेपी सरकार ने विधानसभा में एक नया बिल पेश किया है, ताकि डांस बार चलाने वाले लोग कानून का गलत फायदा न उठा सकें. अभी कई बार और होटल ऑर्केस्ट्रा या लाइव म्यूजिक का लाइसेंस लेकर डांस बार चलाते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved