
मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) के मराठवाड़ा (Marathwada) क्षेत्र में गुरुवार सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. अधिकारियों ने बताया कि महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली और परभनी )Nanded-Hingoli and Parbhani) जिलों में भूकंप (arthquake) के झटके महसूस किए गए हैं.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, झटके हल्की तीव्रता के थे, लेकिन लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. अभी तक किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि या किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की है.
जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) की टीम स्थिति की निगरानी कर रही है. झटकों की सटीक तीव्रता (मैग्नीट्यूड), केंद्र (एपिसेंटर) और गहराई का आंकलन किया जा रहा है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved