img-fluid

हुड्डा और सुरजेवाला के बीच जबरदस्त बयानबाजी, वायरल हुआ वीडियो तो देनी पड़ी सफाई

July 09, 2026

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस में लंबे समय से चल रही गुटबाजी अब खुले मंच पर भी दिखाई देने लगी है। पार्टी के नए प्रदेश प्रभारी संजय दत्त की मौजूदगी में आयोजित एक बैठक के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला के बीच हुई बयानबाजी ने पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को सार्वजनिक कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी सियासी गलियारों में काफी चर्चा हो रही है। हालांकि बाद में वीडियो पर सफाई देते हुए हुड्डा ने कहा कि मंच पर सिर्फ मजाक चल रहा था।

दरअसल, हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त ने चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी की अहम बैठक बुलाई थी। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला, वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह, सांसद कुमारी सैलजा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, विधायक और सांसद मौजूद थे। बैठक के दौरान मंच पर बीच में प्रदेश प्रभारी संजय दत्त बैठे थे। उनके दाहिनी ओर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और बाईं ओर रणदीप सिंह सुरजेवाला बैठे थे। सुरजेवाला के पास दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद थे।


  • कार्यक्रम का संचालन चल रहा था, तभी भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी सीट से उठे और मंच संचालक से माइक लेकर कुछ शब्द बोले, जिसने पूरे माहौल को चर्चा का विषय बना दिया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणवी में कहा, ‘रणदीप सुरजेवाला जी ने ये कहा था कि आपका आशीर्वाद रहा तो सब ठीक होगा। मैं रणदीप जी से कहूंगा कि तू मेरा साथ दे दे, फिर देख धमाका!’ उनके इस बयान का रणदीप सिंह सुरजेवाला ने तुरंत जवाब दिया। उन्होंने माइक संभालते हुए कहा, ‘मेरे को 20 साल हो गए आपका साथ देते हुए। अब आपकी बारी आ गई है मेरा साथ देने की।’

    सुरजेवाला ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि हरियाणा के 56 साल के राजनीतिक इतिहास में कांग्रेस केवल 3 बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत हासिल कर सकी है। उन्होंने कहा कि केवल वोट प्रतिशत की चर्चा करने से कोई फायदा नहीं है, असली बात यह है कि पार्टी के कितने विधायक जीतकर विधानसभा पहुंचे। बैठक में मौजूद अन्य नेताओं ने इस दौरान कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की, लेकिन हुड्डा और सुरजेवाला के बीच हुई यह बातचीत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद हरियाणा कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर राजनीतिक बहस का विषय बन गई।

    इस बीच, भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सफाई सामने आई है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हम एकजुट हैं। कोई बिखराव नहीं है। वीडियो में सिर्फ एक मजाक चल रहा था, वो मेरा अजीज है।

    Share:

  • सेट पर कीड़े के काटने से राजेश शर्मा के पैर में फैला संक्रमण, AICWA ने उठाया सवाल

    Thu Jul 9 , 2026
    डेस्क। साउथ सुपरस्टार प्रभास की आगामी फिल्म ‘फौजी’ के सेट पर दिग्गज अभिनेता राजेश शर्मा के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया है। शूटिंग के दौरान एक संदिग्ध कीड़े या जहरीली मकड़ी के काटने के बाद उनकी तबीयत बेहद बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना ने फिल्म शूटिंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved