img-fluid

परिसीमन बिल… विपक्ष को झटका, DMK व जगन का NDA को समर्थन, शरद पवार सस्पेंस में

November 27, 2026

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार (Central Government) द्वारा अचानक बुलाए गए लोकसभा (Lok Sabha) और विधानसभा के सत्र में पेश महिला आरक्षण (Women’s Reservation) और परिसीमन बिल (Delimitation Bill) पर डीएमके (DMK) प्रमुख स्टालिन ने जहां एनडीए (NDA) को समर्थन देने की घोषणा कर दी है, वहीं वायएसआर पार्टी के प्रमुख जगन (Jagan) भी सरकार के साथ हो गए हैं। इस नए तालमेेल से जहां विपक्ष को तगड़ा झटका लगा, वहीं दोनों ही बिल पास होने की संभावनाएं बलवती हो गई हैं।


  • वायएसआर प्रमुख जगन के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यदि संसद में यह विधेेयक पेश किया जाता है तो पार्टी उसका समर्थन करेगी, बशर्ते इसमें क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित किया जाए। उधर डीएमके ने भी मोदी सरकार के समर्थन का ऐलान कर दिया है, वहीं शरद पवार को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। अगर डीएमके के 22, शरद पवार की एनसीपी के 8 और वायएसआर कांग्रेस के 4 सांसद भी समर्थन करें तो बिल के समर्थकों की संख्या 353 हो सकती है। यानी 529 या उससे कम सांसदों के वोट करने पर सरकार दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सकती है। संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत संशोधन के लिए सदन की कुल सदस्य संख्या का बहुमत और मौजूद होकर वोट करने वाले सदस्यों का कम से कम दो-तिहाई समर्थन जरूरी है।

    परिसीमन बिल में हो सकते हैं दो संशोधन
    विशेष सत्र बुलाए जाने से पहले केन्द्र सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाई है, जिसमें परिसीमन बिल में 2 संशोधन किए जा सकते हैं। संशोधन के तहत लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही दूसरा संशोधन राज्य सरकारों को भी 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का निर्देश दिया जा सकता है।

    Share:

  • भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ी तल्खी! 16 दिसंबर को लेकर अर्जुन सिंह के बयान पर नाहिद इस्लाम ने मांगी कार्रवाई और माफी

    Fri Nov 27 , 2026
    नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश (India and Bangladesh)के बीच राजनीतिक तनाव (Political tension0एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। (West Bengal)पश्चिम बंगाल के मंत्री अर्जुन सिंह (Minister Arjun Singh)के एक विवादित बयान (Controversial statement)ने दोनों देशों के बीच पहले से चल रही तल्खी को और बढ़ा दिया है। बांग्लादेश की नेशनल सिटीजन पार्टी यानी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved