img-fluid

हरियाणा के गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दीपक नांदल गैंग के चार बदमाश ढेर

July 10, 2026

गुरुग्राम । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटा हरियाणा (Haryana) का गुरुग्राम (Gurugram) में गुरुवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी. साइबर सिटी गुरुग्राम में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुठभेड़ (Encounter) में चार बदमाशों को ढेर कर दिया है. पुलिस मुठभेड़ में मारे गए सभी चारों बदमाश दीपक नांदल गैंग (Deepak Nandal Gang) के बताए जा रहे हैं. दीपक नांदल विदेश से अपना गैंग चलाता है.

मुठभेड़ गुरुग्राम के सुशांत लोक इलाके में हुई. जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सुशांत लोक इलाके में कुछ हथियारबंद अपराधी हैं. ये सभी अपराधी एक स्कॉर्पियो में सवार हैं. सूचना के बाद एक्टिव हुई क्राइम ब्रांच की टीम ने सुशांत लोक इलाके में दबिश दी. क्राइम ब्रांच की टीम जब तक सुशांत लोक पहुंची, स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक व्यावसायी के घर पर फायरिंग शुरू कर दी थी.

क्राइम ब्रांच ने बदमाशों की घेराबंदी कर उनसे सरेंडर करने को कहा. बदमाशों ने क्राइम ब्रांच की टीम पर भी फायर झोंक दिया. क्राइम ब्रांच की जवाबी कार्रवाई में स्कॉर्पियो सवार सभी पांच बदमाशों को गोली लगी. क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाशों को एक नजदीकी प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया.


  • एक बदमाश का उपचार चल रहा है. बदमाशों के पास से पांच ऑटोमेटिक हथियार बरामद किए गए हैं. इस मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. सभी घायलों का इलाज चल रहा है. मुठभेड़ की सूचना पाकर गुरुग्राम के डिप्टी पुलिस कमिश्नर (क्राइम), डीसीपी (ईस्ट) भी मौके पर पहुंच गए. एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. गुरुग्राम पुलिस अब मारे गए अपराधियों की पहचान करने में जुटी है.

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विदेश में बैठा एक गैंगस्टर व्यावसायी से लगातार रंगदारी की मांग करता आ रहा था. रंगदारी नहीं देने पर ही बदमाशों ने सुशांत लोक इलाके में स्थित व्यावसायी के घर पहुंचकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया. मारे गए बदमाश विदेश में बैठे दीपक नांदल गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं.

    Share:

  • झारखंड: गर्ल्स हॉस्टल में पलंग पर सो रही 4 लड़कियों को जहरीले सांप ने काटा, 1 की मौत

    Fri Jul 10 , 2026
    रांची । झारखंड (Jharkhand) में लोहरदगा के कुडू थाना क्षेत्र के रोचो महुआटोली में संचालित प्राइवेट स्कूल के होस्टल (Hostel) में जहरीले करैत (poisonous krait snake) के डंसने से 13 साल की वर्षा उरांव नामक छात्रा (Student) की मौत हो गयी. जबकि तीन अन्य छात्राएं गंभीर हैं. मंगलवार रात सभी छात्राएं भोजन करने के बाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved