img-fluid

ईरान के बुशहर में धमाके, हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायली पीएम नेतन्याहू से की बात

July 10, 2026

नई दिल्ली. अमेरिका (US) ने ईरान (Iran) पर अब हमलों (attacks) का नया दौर शुरू कर दिया है. होर्मुज (Hormuz) में एक के बाद तीन कमर्शियल जहाजों पर ईरानी अटैक के बाद पिछले तीन दिन से अमेरिका हर रोज ईरान के शहरों, शहरों और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले कर रहा है. अब ईरान के कोनारक में ईरानी नौसेना के एक ठिकाने पर हमले की खबर है.


  • ईरान की एक समाचार एजेंसी ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से इस हमले की जानकारी दी है. ईरान की समाचार एजेंसी मेहर के मुताबिक दक्षिणी ईरान के शहर बंदर अब्बास, बुशहर और चोगादक में भी कई धमाके हुए हैं. मेहर के मुताबिक बंदर अब्बास में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई. बुशहर और चोगादक में कुल छह धमाके हुए हैं.

    बुशहर प्रांत के आसपास भी धमाकों की आवाज सुनी गई है. मेहर ने कोनारक शहर में भी तीन धमाकों की खबर दी है. हालांकि, ईरान की ही सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने बंदर अब्बास में धमाके की खबरों का खंडन किया है. इरना ने एक अधिकारी के हवाले से कहा है कि बुशहर शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक सैन्य ठिकाने पर अमेरिका और इजरायल के प्रोजेक्टाइल से हमले हुए हैं.

    इरना ने एक अधिकारी के हवाले से यह भी कहा है कि शहर में धमाकों की आवाज एयर डिफेंस की जवाबी कार्रवाई के कारण सुनी गई. हालांकि, गल्फ में एक लड़ाकू विमान के उड़ान भरने पर भी इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करने वाले अमेरिकी सेना के सेंटकॉम ने इसे लेकर कोई पोस्ट नहीं किया है. इससे पहले ईरान पर हर रोज हुए हमले के तुरंत बाद सेंटकॉम ने पोस्ट कर कार्रवाई की जानकारी दी थी.

    ट्रंप ने नेतन्याहू से की फोन पर बात
    ईरान में अमेरिका की ताजा सैन्य कार्रवाई के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की है. इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बातचीत की जानकारी देते हुए कहा है कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों में समन्वय जारी रखने पर सहमति जताई. ट्रंप ने नेतन्याहू को गल्फ में अमेरिका के हालिया कदमों की जानकारी दी.

    नेतन्याहू ने ट्रंप के सामने टर्की के राष्ट्रपति के इजरायल के अस्तित्व को लेकर हालिया बयानों को गंभीर बताया और देश की सरहद के साथ सिक्योरिटी जोन को भी जरूरी बताया. गौरतलब है कि ईरान की ओर से होर्मुज में कमर्शियल जहाजों पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि तेहरान के साथ हुआ इस्लामाबाद एमओयू समाप्त हो गया है.

    ट्रंप ने ईरान पर कड़ी कार्रवाई की बात कही थी. इसके बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास, सीरिक समेत कई शहरों पर हमला बोल दिया था. अमेरिका के ताजा हमलों में 14 लोग मारे गए हैं. वहीं, 78 लोग घायल हुए हैं. मशहद का रेल लिंक टूट गया है. अली खामेनेई को उनकी मौत के 121 दिन बाद मशहद में ही दफनाया गया है.

    Share:

  • चीन पर निर्भरता घटाने की तैयारी, 35 देशों के साथ रणनीतिक साझेदारी बढ़ा रहा भारत; क्रिटिकल मिनरल्स पर फोकस

    Fri Jul 10 , 2026
    नई दिल्ली। वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला (Supply chain) में बढ़ती अनिश्चितता और महत्वपूर्ण खनिजों (Supply chain) पर चीन (China) के मजबूत नियंत्रण के बीच भारत वैकल्पिक आपूर्ति नेटवर्क तैयार करने में जुटा है। सरकार का लक्ष्य ऐसे देशों के साथ दीर्घकालिक साझेदारी विकसित करना है, जहां लिथियम, निकेल, कोबाल्ट और रेयर अर्थ जैसे खनिजों के बड़े […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved