img-fluid

एक्टर शेखर सुमन के सहयोगी के ठिकानों पर ED की रेड… कई देशों में बैंक अकाउंट चलाने के आरोप

July 11, 2026

मुम्बई। अभिनेता शेखर सुमन (Shekhar Suman) के सहयोगी धर्मेश संघानी (Dharmesh Sanghani) एक कंपनी ‘कलानी इम्पेक्स’ (Company ‘Kalani Impex’) चलाते हैं। ईडी (ED) ने शुक्रवार को धर्मेश संघानी के ठिकानों पर तलाशी ली। यह कार्रवाई बिना जानकारी वाली विदेशी संपत्ति और संदिग्ध क्रॉस-बॉर्डर ट्रांजेक्शन को लेकर की गई। संघानी की फिल्म प्रोडक्शन में हिस्सेदारी मानी जाती है और वह शेखर सुमन के करीबी सहयोगी हैं। वह कनाडा, अमेरिका और यूएई में विदेशी बैंक अकाउंट चलाने के आरोपों के कारण ईडी की जांच के दायरे में आए हैं।

जांच के दायरे में आई शेखर सुमन की फिल्म एकेडमी
एजेंसी के मुताबिक ‘शेखर सुमन फिल्म एकेडमी’ से धर्मेश संघानी के संबंधों की भी जांच की जा रही है। ऐसी खबरें हैं कि वे इस संस्थान के को-फाउंडर हो सकते हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ईडी ने ‘कलानी इम्पेक्स प्राइवेट लिमिटेड’ और इसके एक्टिव डायरेक्टर संघानी पर फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट, 1999 (फेमा) के प्रावधानों के तहत तलाशी की कार्रवाई की थी।


  • ईडी ने कहा कि तलाशी के दौरान यह पता चला कि जो पैसा भारत में आना चाहिए था, वह काफी समय बीत जाने के बाद भी भारत नहीं आया।

    विदेशी संपत्ति और बैंक अकाउंट से जुड़े सबूत मिले
    जांच एजेंसी ने कहा, ‘कुछ विदेशी खरीदारों से एक्सपोर्ट से मिलने वाली रकम नहीं मिली थी। न ही अधिकृत डीलर बैंक से समय बढ़ाने की अनुमति ली गई थी। रकम की वसूली के लिए कोई दस्तावेजी कोशिश भी नहीं की गई थी।’ ईडी की जांच में पता चला कि एक्सपोर्ट इनवॉइस या शिपिंग बिल में बताए गए कंसाइनी (माल पाने वाले) या खरीदार के अलावा किसी तीसरी पार्टी से एक्सपोर्ट से जुड़ी रकम मिली थी।

    ईडी ने कहा, ‘कार्रवाई के दौरान बिना जानकारी वाली विदेशी संपत्ति और विदेशी बैंक अकाउंट से जुड़े सबूत भी मिले। उदाहरण के लिए धर्मेश संघानी की एक ऐसी कनाडाई कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी पाई गई, जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। संबंधित विदेशी बैंक अकाउंट और उससे जुड़े ट्रांजेक्शन की जानकारी भी सही अधिकारियों को नहीं दी गई थी। एक और मामले में, यूएई की एक ऐसी बिजनेस एंटिटी की पहचान की गई है, जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अभी तक कनाडा, यूएस और यूएई में बिना जानकारी वाले विदेशी बैंक अकाउंट की पहचान की गई है।’

    इस मामले में अमेरिका और यूके के कस्टम अधिकारी संघानी के कुछ ट्रांजेक्शन की जांच कर रहे हैं। ईडी भी ऐसे ट्रांजेक्शन में फेमा के उल्लंघन की जांच कर रही है।

    Share:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्जूजीलैंड से दुनिया को दिया तरक्की का नया विजन, विश्व पटल पर गूंजा भारत का नाम

    Sat Jul 11 , 2026
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री (Prime Minister) नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi) न्यूजीलैंड (New Zealand) के दौरे पर हैं. इस दौरे के दौरान भारत और न्यूजीलैंड ने अपने समुद्री सहयोग को और मजबूत करने का बड़ा फैसला लिया है. दोनों देशों के बीच जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों पक्षों ने एक नए मैरीटाइम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved