img-fluid

दोस्त की पत्नी लेकर भागा बड़ा भाई… मारा गया छोटा! बेहद खतरनाक साजिश का खुलासा

July 11, 2026

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दोस्त ने ही दूसरे दोस्त के घर को उजाड़ दिया. यहां दोस्ती में मिले धोखे का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने ही दोस्त के छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

यह पूरी घटना ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र की है. 2 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि स्वास्तिक बैंक्विट हॉल के पीछे मुरार नदी में एक युवक की लाश तैर रही है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया. मृतक की पहचान नारायण विहार कॉलोनी के रहने वाले 21 साल के दिनेश इंदौरिया के रूप में हुई.

शुरुआत में यह मामला संदिग्ध लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने जांच शुरू की तो चौंकाने वाली बातें सामने आईं. जांच में पता चला कि दिनेश की हत्या मारपीट कर और उसे पानी में डुबोकर की गई थी. सिरोल पुलिस ने जब कड़ियां जोड़ीं, तो शक की सुई मृतक के बड़े भाई विकास के दोस्त सूरज जाटव पर जाकर टिकी.


  • पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी सूरज जाटव और मृतक का बड़ा भाई विकास बहुत गहरे दोस्त थे. इसी बीच विकास का सूरज की पत्नी के साथ प्रेम संबंध हो गया. कुछ समय पहले विकास, सूरज की पत्नी को लेकर भाग गया. दोनों गुजरात में लिव-इन में रहने लगे. सूरज इस बात से बेहद गुस्से में था और बदला लेने की फिराक में था.

    सूरज को शक था कि विकास का पता उसका छोटा भाई दिनेश जानता है. 1 जुलाई को सूरज ने अपने भाई गौरव और अन्य साथियों के साथ मिलकर दिनेश को बात करने के लिए बुलाया. वहां आरोपियों ने दिनेश से कहा कि वह अपने भाई विकास को फोन लगाए.

    दिनेश ने जब विकास को फोन लगाया, तो सूरज ने फोन छीन लिया. उसने विकास से अपनी पत्नी से बात कराने को कहा. लेकिन, विकास ने फोन काट दिया और अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया. इस बात पर आरोपी भड़क गए. उन्होंने फोन काटते हुए आखिरी शब्द कहे- ‘अब अपने भाई की लाश उठाना’. इसके तुरंत बाद उन्होंने दिनेश को पीट-पीटकर नदी में डुबो दिया.

    सिरोल थाना टीआई गोविंद बगोली ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी सूरज और गौरव फरार हो गए थे. पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए मुरैना के रिठौरा और मेहरा कॉलोनी में दबिश दी, लेकिन वे हाथ नहीं आए. पुलिस ने दोनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. शनिवार सुबह सिरोल पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों मुख्य आरोपियों को दबोच लिया. आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने मौके से लाठी-डंडे और अन्य सबूत भी बरामद किए हैं.

    Share:

  • विकसित बिहार के बिना विकसित भारत नहीं बन सकता - उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

    Sat Jul 11 , 2026
    गयाजी । उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन (Vice President C.P. Radhakrishnan) ने कहा कि विकसित बिहार के बिना (Without developed Bihar) विकसित भारत नहीं बन सकता (Developed India cannot be Realized) । भारत के उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को बिहार के गयाजी में ‘बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड रूरल डेवलपमेंट’ में बिहार विधानसभा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved