img-fluid

PM मोदी की अनोखी कूटनीतिक, विदेशी नेताओं को तोहफे देकर दिखाई भारतीय सांस्कृतिक विरासत की झलक

July 13, 2026

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की कूटनीतिक यात्राओं में दिए जाने वाले उपहार (Gift) केवल औपचारिक भेंट नहीं होते, बल्कि वे भारत (India) की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत (cultural heritage), पारंपरिक हस्तशिल्प और लोक कलाओं का भी प्रतिनिधित्व करते हैं। अलग-अलग देशों के नेताओं को दिए गए उपहारों के जरिए प्रधानमंत्री ने भारत की विविध सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रमुखता से प्रस्तुत किया है।

इंडोनेशिया की संसद अध्यक्ष को ओडिशा की इकट कला की सौगात
प्रधानमंत्री मोदी ने इंडोनेशियाई संसद की स्पीकर पुआन महारानी को ओडिशा की प्रसिद्ध इकट (बंधा) कला से तैयार रेशमी वस्त्र भेंट किया। संबलपुर, नुआपटना और बरगढ़ जैसे क्षेत्रों में तैयार होने वाला यह हैंडलूम वस्त्र अपनी टाई-एंड-डाई तकनीक, आकर्षक डिजाइनों और चमकदार रंगों के लिए प्रसिद्ध है। यह ओडिशा की समृद्ध बुनाई परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक माना जाता है।

ऑस्ट्रेलिया में मधुबनी कला से किया भारतीय लोक संस्कृति का परिचय
ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वहां के गवर्नर-जनरल को बिहार के मिथिला क्षेत्र की प्रसिद्ध मधुबनी पेंटिंग भेंट की। प्राकृतिक रंगों से तैयार इस लोक कला में मोर, पेड़-पौधों और प्रकृति के विविध स्वरूपों का चित्रण है, जो पर्यावरण संरक्षण, समृद्धि और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश देता है।


  • कश्मीरी शिल्प से सजी स्टोल की भेंट
    प्रधानमंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज की पत्नी को कश्मीर की पारंपरिक कढ़ाई से सजी शुद्ध ऊन की स्टोल उपहार में दी। उच्च गुणवत्ता वाली ऊन पर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता से प्रेरित फूलों की बारीक कढ़ाई की गई है, जो कश्मीर की प्राचीन हस्तशिल्प परंपरा को दर्शाती है।

    एंथनी अल्बनीज को मिले दो विशेष भारतीय उपहार
    प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को दो खास उपहार भेंट किए। पहला, जनजातीय ढोकरा कला से बनी धातु की नाव, जिसे ‘लॉस्ट वैक्स कास्टिंग’ तकनीक से तैयार किया गया है। इसमें आदिवासी जीवन, एकता और सामूहिक प्रगति का संदेश झलकता है।

    दूसरा उपहार इंडियन प्रीमियम कॉफी बॉक्स था, जिसमें भारत के प्रमुख कॉफी उत्पादक क्षेत्रों की चुनिंदा प्रीमियम कॉफी शामिल थी। यह भारत के कॉफी उद्योग और उसकी वैश्विक पहचान को दर्शाता है।

    राजस्थान की लकड़ी नक्काशी का अनोखा नमूना
    ऑस्ट्रेलिया के विपक्ष के नेता को प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान की प्रसिद्ध लकड़ी नक्काशी कला से तैयार जालीदार हस्तनिर्मित हाथी भेंट किया। एक ही लकड़ी के टुकड़े से बनाई गई यह कलाकृति भारतीय कारीगरों की उत्कृष्ट शिल्पकला का उदाहरण है। भारतीय संस्कृति में हाथी बुद्धिमत्ता, समृद्धि और शक्ति का प्रतीक माना जाता है।

    संगमरमर जड़ाई कला का उत्कृष्ट नमूना
    ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर-जनरल को प्रधानमंत्री मोदी ने मार्बल इनले वर्क बॉक्स भेंट किया। पीएत्रा ड्यूरा (Pietra Dura) शैली में तैयार इस कलाकृति में संगमरमर पर अर्ध-कीमती पत्थरों की जड़ाई कर आकर्षक पुष्प आकृतियां बनाई गई हैं, जो भारतीय शिल्प कौशल की बारीकी को दर्शाती हैं।

    न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को हिमालयी संस्कृति और भारतीय खेल भावना का संदेश
    प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन को दो विशेष उपहार दिए। पहला, पारंपरिक उत्तराखंडी (पहाड़ी) टोपी, जो हिमालयी संस्कृति और सम्मान का प्रतीक है। दूसरा, भारतीय महिला हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर वाली हॉकी स्टिक, जिसे एफआईएच महिला नेशंस कप में भारत की ऐतिहासिक जीत की स्मृति के रूप में भेंट किया गया।

    इसके अलावा उन्हें छत्तीसगढ़ के बस्तर की प्रसिद्ध ढोकरा ‘ट्री ऑफ लाइफ’ प्रतिमा भी भेंट की गई। यह दुनिया की सबसे पुरानी धातु ढलाई तकनीकों में से एक ‘लॉस्ट-वैक्स कास्टिंग’ से तैयार की गई उत्कृष्ट कलाकृति है।

    विपक्ष के नेता को लखनऊ की जरदोजी कला की भेंट
    न्यूजीलैंड के विपक्ष के नेता क्रिस हिपकिंस को प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ की प्रसिद्ध जरी-जरदोजी वॉल हैंगिंग भेंट की। धातु के तार, मोती और अन्य सजावटी तत्वों से तैयार यह कलाकृति भारतीय कढ़ाई कला की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है और रचनात्मकता, सौहार्द तथा सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।

    प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विदेशी नेताओं को दिए गए ये उपहार केवल स्मृति चिह्न नहीं, बल्कि भारत की विविध लोक कलाओं, पारंपरिक शिल्प, कारीगरों की प्रतिभा और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का प्रभावी माध्यम भी हैं।.

    Share:

  • जेम्स बांड बनकर पत्नी ने किया पति का पीछा, होटल में प्रेमिका संग रंगेहाथ पकड़ा, फिर की धुलाई...

    Mon Jul 13 , 2026
    हापुड़. उत्तर प्रदेश (UP) के हापुड़ (Hapur) में एक महिला (Woman) ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर अपने पति (husband) को उसकी कथित प्रेमिका (lover) के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया. बागपत निवासी पीड़िता को अपने पति पर शक था, इसलिए उसने देवर संग मिलकर पति की गाड़ी में जीपीएस सिस्टम लगाया और उसे ट्रैक करते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved