img-fluid

निगम की पहल की सराहना, अब भिक्षा देने वालों पर कार्रवाई

July 13, 2026

जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के मार्गदर्शन में संस्कारधानी को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराने और सड़क पर जीवन बसर करने वाले लोगों को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए नगर निगम द्वारा पुलिस प्रशासन के सहयोग से एक विशेष भिक्षावृत्ति मुक्त अभियान चलाया जा रहा है।



  • अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने पुलिस के सहयोग से शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। उपायुक्त अंकिता जैन ने बताया कि यहाँ भिक्षावृत्ति में लिप्त कुल 20 लोगों पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि मेडिकल बाजनामठ मंदिर परिसर धार्मिक क्षेत्र में आने वाले दर्शनार्थियों को असुविधा न हो और भिक्षावृत्ति पर रोक लगे, इसके लिए यहाँ से 16 भिक्षुकों को हटाया गया। टीम द्वारा सभी 36 भिक्षुकों को आत्मीयता के साथ समझाइश दी गई कि वे भिक्षावृत्ति छोड़कर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाएं। कारवाई के दौरान एक भिक्षा देने वाले व्यक्ति पर टीम ने कार्यवाही कर थाने में एनसीआर दर्ज कराई और कहा कि अब भिक्षा देने वाले लोगों के विरुद्ध तेज गति से कार्यवाही की जाएगी।

    Share:

  • धर्म परिवर्तन के लिए 5 हजार नकद और हर व्यक्ति पर 3 हजार कमीशन का लालच

    Mon Jul 13 , 2026
    विदेशी फंडिंग, सुरक्षा और संस्था में बड़ा पद दिलाने का भरोसा, महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के बिलपुरा मढ़ई में रुपये, कमीशन और भविष्य में सुरक्षा देने का लालच देकर एक महिला पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved