img-fluid

TET पेपर लीक पर राहुल ने सीएम फडणवीस को घेरा, 3 सवालों के मांगे जवाब

July 14, 2026

नई दिल्ली: राहुल गांधी ने महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र TET का पेपर लीक हुआ, परीक्षा रद्द हुई. 6 लाख अभ्यर्थी अधर में हैं. दो हफ्ते हो गए, नई तारीख का कोई अता-पता नहीं. लीक करने वाले आजाद, सिस्टम बेदाग और सजा भुगत रहा है वो जिसने ईमानदारी से मेहनत की. उन्होंने कहा कि ये देश के कार्यरत और होने वाले शिक्षक हैं जिनके हाथ में भारत का भविष्य है.


  • ये वही लोग हैं जिन्होंने साल दर साल तैयारी की, फॉर्म भरे, फीस दी, दूर-दराज के सेंटर तक गए. अब बस इंतजार कर रहे हैं, बिना तारीख, बिना जवाब. राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, तीन चीजें आज ही बताइए.

    1. समय-सीमा : TET की नई तारीख़ अभी घोषित कीजिए. 2. जवाबदेही : लीक के ज़िम्मेदारों पर कार्रवाई हो, अभ्यर्थी पर नहीं. 3. भविष्य की रक्षा : जिनका साल इस लीक के कारण बर्बाद हुआ, उन्हें उम्र सीमा में छूट दी जाए.

    राहुल गांधी ने कहा कि गलती संस्था की, सजा अभ्यर्थी को मिल रहा है. ये इंसाफ नहीं है. 17 जुलाई को देहरादून में मैं पेपर लीक के बढ़ते संकट पर आपसे विस्तार से बात करूंगा. अब समय आ गया है शिक्षा क्रांति का. ऐसी व्यवस्था बनाने का, जहां युवाओं को सिस्टम की नाकामी नहीं, अपनी मेहनत का फल मिले.

    Share:

  • परीक्षण में अमानक पाये जाने पर FIR दर्ज

    Tue Jul 14 , 2026
    पाटन के ग्राम गाड़ाघाट में नकली डीएपी की 22 बोरियां जब्त जबलपुर। जिले के विकासखंड पाटन के ग्राम गाड़ाघाट में कृषि और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गत दिनों नकली होने की आशंका पर जब्त की गई डीएपी खाद की विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्त हो जाने के बाद कृषि विभाग की ओर से आज सोमवार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved