img-fluid

हादसों पर लगेगी लगाम!

July 16, 2026

  • शारदा मंदिर नागा घाटी ब्लैक स्पॉट पर कलेक्टर-एसपी का निरीक्षण

जबलपुर। जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों को सुरक्षित बनाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बुधवार को बरेला स्थित शारदा मंदिर नागा घाटी ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाओं के कारणों का आकलन किया और सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।



  • निरीक्षण के दौरान कलेक्टर और एसपी ने सड़क की भौगोलिक स्थिति, तीखे मोड़ों, यातायात व्यवस्था, चेतावनी संकेतक बोर्ड, सुरक्षा रेलिंग, सड़क की चौड़ाई तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पाया कि यह मार्ग दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील है, जिसके चलते यहां अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की आवश्यकता है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। उन्होंने पर्याप्त चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, क्रैश बैरियर, सुरक्षा रेलिंग, सड़क मार्किंग और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार राजेश मिश्रा, एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पीयूष यदुवंशी, सरपंच आशीष शुक्ला, पुलिस विभाग के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर विभिन्न सुझावों पर भी चर्चा की गई और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समन्वित कार्रवाई पर जोर दिया गया। प्रशासन का कहना है कि जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर चरणबद्ध तरीके से सुरक्षा मानकों को मजबूत किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए शारदा मंदिर नागा घाटी जैसे संवेदनशील मार्ग पर स्थायी सुरक्षा इंतजाम जल्द से जल्द किए जाने की मांग की, ताकि भविष्य में होने वाले सड़क हादसों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

    Share:

  • गौरैयाघाट स्वास्थ्य केंद्र होगा 30 बिस्तरों का अस्पताल!

    Thu Jul 16 , 2026
    विधायक अशोक रोहाणी ने दिए एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश, नव निर्मित स्वास्थ्य केंद्र और अमृत योजना की टंकी का किया निरीक्षण जबलपुर। कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने निगम अध्यक्ष रिंकू विज के साथ गौरैयाघाट स्थित नव निर्मित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमृत योजना फेस-2 के तहत निर्माणाधीन पेयजल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved