img-fluid

गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश के 5 आतंकियों को किया गिरफ्तार

July 17, 2026

पाटन: गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन लोगों की गिरफ्तारी राज्य के अलग-अलग जिलों से की गई है. इससे पहले भी इसी मॉड्यूल से जुड़े 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

गिरफ्तार लोगों की पहचान बिलाल आबिदभाई शेरा, मोहम्मद अयूब कड़ीवाला, मोहम्मद पालनपुरी उर्फ खली अयूब सुनसारा, शफिया रईस मुख्ती और मोहम्मद हसन करदिया के रूप में हुई है. इन्हें पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खडियाल गांव से पकड़ा गया है.

गुजरात ATS के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सदस्य थे और वो पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ मिलकर विस्फोटक उपकरणों का परीक्षण करने में शामिल थे.जांच एजेंसियों के अनुसार, यह आतंकी देश में बड़े पैमाने पर सिलसिलेवार धमाकों की साजिश रच रहे थे.


  • अधिकारियों के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए जैश-ए-मोहम्मद के 8 सदस्यों से पूछताछ के दौरान इन 5 लोगों के नाम सामने आए थे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. इसके बाद आरोपियों को मेहसाणा जिले के कड़ी कस्बे में न्यायिक मजिस्ट्रेट आर. एम. भाटिया की कोर्ट में पेश किया गया. जहां से उन्हें 24 जुलाई तक ATS की हिरासत में भेज दिया गया. इन लोगों ने 7 से 8 बार बम बनाने का ट्रायल किया था.

    जांच में सामने आया है कि इस मॉड्यूल के मास्टरमाइंड मोहम्मद अयूब और अमीन शेरा हैं. आरोप है कि उन्होंने विस्फोट करने के लिए विशेष रसायन और गन पाउडर सहित अन्य सामग्री मंगवाई थी. इसके साथ इन लोगों ने ग्रामीण इलाकों की सुनसान जगहों पर 7 से 8 बार छोटे-छोटे विस्फोट कर अपने नेटवर्क और विस्फोटक क्षमता का परीक्षण भी किया था.बम बनाने की तकनीक सीखने के बाद ये देश में बड़े हमले करने की फिराक में थे.

    गुजरात ATS ने जैश के जिस आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है, उसके कुल 13 संदिग्ध आतंकियों में से दो आतंकी जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन में टॉप लीडरशिप के सीधे संपर्क में थे. दो संदिग्ध आतंकी बहावलपुर मरकज सुभान अल्लाह जैश के हेडक्वार्टर के लगातार संपर्क में थे. इस बात का खुलासा दो संदिग्ध आतंकियों के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स से हुआ है.

    Share:

  • महाकाल मंदिर के आसपास श्रावण की तैयारियाँ चल रही हैं मंदिर परिसर में बेरिकेटिंग बढ़ेगी

    Fri Jul 17 , 2026
    उज्जैन। श्रावण में महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने के लिए तेजी से काम हो रहा है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महाकाल मंदिर परिसर, हरसिद्धि-बड़ा गणेश मार्ग, महाराजवाड़ा के सामने, मंदिर के सामने प्रस्तावित 30 मीटर सड़क, महाकाल महालोक और अवंतिका द्वार सहित विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया गया। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved