img-fluid

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना, घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव

July 18, 2026

रायपुर. छत्तीसगढ़ (C J) की राजधानी रायपुर (Raipur) के टिकरापारा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब संजय नगर स्थित एक मकान ( home) से एक ही परिवार (same family) के 5 लोगों ( five members) के शव बरामद हुए. घटना की सूचना मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधिकारी (Police officer) और फॉरेंसिक टीम (Forensic team) मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा.


  • जांच में जुटी पुलिस
    पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है. इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे कोई पारिवारिक विवाद, आर्थिक परेशानी या अन्य कारण तो नहीं था.

    पुलिस ने यह भी दावा किया है कि FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचने पर चार लोग कोमा जैसी हालत में मिले, जिनके मुंह से झाग निकल रहा था, और परिवार का मुखिया साजिद तड़प रहा था. मौके से कुछ चिट्ठियां मिली हैं, जिनमें एक लड़की को बुलाने और एक रिश्तेदार का फ़ोन नंबर इस्तेमाल करने का ज़िक्र है. वहीं स्थानीय लोगों का यह भी दावा है कि परिवार आर्थिक रूप से परेशान चल रहा था. कई देनदार समय-समय पर घर आकर परेशान भी करते थे.

    Share:

  • तिरुवनंतपुरम के होटल में लिफ्ट में फंसे शशि थरूर, 15 मिनट बाद फायर टीम ने सुरक्षित निकाला

    Sat Jul 18 , 2026
    तिरुवनंतपुरम। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) शुक्रवार शाम केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के एक निजी होटल की लिफ्ट में करीब 15 मिनट तक फंसे रहे। वह यहां ‘रोटरी क्लब ऑफ त्रिवेंद्रम ईस्ट’ के स्थापना समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलते ही होटल परिसर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved