img-fluid

दरोगा ने मंदिर में रचाई शादी, बनाया शारीरिक संबंध; अब साथ रहने से किया इनकार

July 18, 2026

जमुई। बिहार के जमुई जिले से प्यार, धोखे और खाकी को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज प्रेम कहानी सामने आई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शुरू हुआ एक प्यार का सिलसिला, शादी के पवित्र बंधन से होते हुए अब पुलिस थाने के दरवाजे तक पहुंच गया है। एक दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) पर आरोप लगा है कि उसने फेसबुक के जरिए एक युवती को अपने जाल में फंसाया, मंदिर में शादी की, शारीरिक संबंध बनाए और जब साथ रखने की बात आई, तो मुकर गया।

जमुई जिले के चंद्रदीप थाना में पदस्थापित दारोगा कुंदन कृष्णा पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुंगेर इलाके की पीड़िता ने शुक्रवार की शाम एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। दरअसल मुंगेर इलाके की रहने वाली पीड़िता ने चंद्रदीप थाना में पदस्थापित दारोगा कुंदन कृष्णा पर अलग-अलग होटलों में बुलाकर छह महीने तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है और अब एक जाति का नहीं होने की वजह से उसे साथ रखने से इनकार कर दिया।


  • पीड़िता ने बताया कि फेसबुक के जरिए एक साल पहले दरोगा कुंदन कृष्णा से उनकी जान पहचान हुई थी और फिर बातें होने लगी। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया और दोनों ने 13 फरवरी 2026 को चंडिका स्थान मुंगेर में शादी कर ली। शादी के बाद कुंदन कृष्णा कई बार मुंगेर व बेगूसराय के होटल में बुलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया, जब साथ रहने की बात आती थी तो आश्वासन देकर वो हर बार शारीरिक संबंध बनाता था।

    पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने उनसे कहा कि एक जाति का नहीं होने की वजह से साथ रहना मुनासिब नहीं है। इसलिए पांच लाख रुपया लेकर तुम चली जाओ, लेकिन जब मैं इसका विरोध की तो मुझे जबरदस्ती चंद्रदीप थाना लाया और धमकी देने लगा। इसके अलावा वहां मौजूद अन्य पुलिस कर्मी द्वारा भी पीड़िता को अपशब्द कहा गया और भगा दिया गया। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।

    इस संबंध में दारोगा कुंदन कृष्णा ने बताया कि उन्होंने शादी नहीं की थी। उनपर लगाया गया आरोप गलत है। वे बीमार हैं, फिलहाल आगे कुछ बता नहीं सकते हैं।

    Share:

  • अमेरिका-इराक के बीच 60 अरब डॉलर के समझौते, क्या होर्मुज जलडमरूमध्य का मिलेगा विकल्प?

    Sat Jul 18 , 2026
    वॉशिंगटन। पश्चिम एशिया (West Asia) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच अमेरिका और इराक (America and Iraq) ने करीब 60 अरब डॉलर के ऊर्जा और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से जुड़े समझौतों पर हस्ताक्षर किए हैं। इन सौदों का उद्देश्य ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ तेल और गैस आपूर्ति के ऐसे वैकल्पिक मार्ग विकसित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved