img-fluid

अभिनय के जरिए एएसपी प्रशांत चौबे ने दिया नशामुक्ति का संदेश, सोशल मीडिया पर वीडियो की हो रही सराहना

July 18, 2026

सीहोर। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी” जनजागरूकता अभियान के तहत सीहोर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे का एक प्रेरणादायी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही में विदिशा से सीहोर स्थानांतरित होकर आए एएसपी प्रशांत चौबे ने अभिनय के माध्यम से युवाओं और आमजन को नशे के दुष्परिणामों से आगाह करते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया है।
वीडियो में एएसपी प्रशांत चौबे ने प्रभावशाली अभिनय के जरिए दिखाया है कि नशे की लत किस प्रकार व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देती है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग साझा कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी के इस रचनात्मक प्रयास और संवेदनशील प्रस्तुति की लोग खुलकर सराहना कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिस इसी तरह जागरूकता के नए और प्रभावी माध्यम अपनाती रही, तो नशे के खिलाफ अभियान को और अधिक मजबूती मिलेगी।
मध्यप्रदेश पुलिस का नशामुक्ति अभियान सीहोर में भी लगातार जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ रहा है। एएसपी प्रशांत चौबे का यह वीडियो भी उसी कड़ी का हिस्सा है, जो समाज विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित जीवन अपनाने की प्रेरणा दे रहा है।

Share:

  • 5 साल पुराने 70 किलो ड्रग्स मामले में कार्रवाई, ईडी ने इंदौर और मंदसौर के कई ठिकानों पर चलाया सर्चिंग अभियान

    Sat Jul 18 , 2026
    इंदौर। नशा मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए प्रवर्तन निदेशालय के इंदौर स्थित कार्यालय ने पांच साल पुराने 70 करोड़ रुपये मूल्य के 70 किलोग्राम एमडीएमए मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस सिलसिले में इंदौर और मंदसौर स्थित विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved