img-fluid

नागदा क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने एवं नर्मदा का पानी चंबल में लाने की मांग को लेकर दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

November 19, 2026

नागदा। नागदा तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न जलसंकट, अल्पवर्षा से बर्बाद फसलों और लंबित बीमा राशि के भुगतान को लेकर भारतीय किसान संघ ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार मधु नायक को सौंपा।


  • ज्ञापन के माध्यम से संघ ने मांग की है कि क्षेत्र में गिरते भू-जल स्तर और आगामी ग्रीष्मकाल के पेयजल संकट को देखते हुए बेडावन तालाब, उन्हेल तालाब सहित गंभीर व चंबल नदी में तत्काल नर्मदा का जल प्रवाहित किया जाए। इसके साथ ही अल्पवर्षा से प्रभावित फसलों का त्वरित सर्वे कर नागदा क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने, विशेष राहत पैकेज देने, कृषि ऋणों की वसूली पर रोक लगाने और किसानों के बिजली बिल माफ करने की मांग की गई। इस मौके पर संभाग उपाध्यक्ष उदयसिंह आंजना, जिला कार्यकारिणी सदस्य नागेश्वर शर्मा, राजाराम सेकवाडिया, चंद्रभान सिंह नरूका, नागुसिंह आंजना, यशवंत आर्य, लीलाधर पटेल, फतेह सिंह आंजना, बद्रीलाल आंजना, प्रकाश राठौड़, कृष्णपाल सिंह डोडिया आदि मौजूद थे।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved