img-fluid

मढ़ई में विवाद के बाद 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, रात में घर पहुंचकर सोया, सुबह नहीं खुलीं आंखें

November 23, 2026

  • लिमरूआ गांव में उत्सव के बीच मातम, शराब सेवन और मारपीट की चर्चा

मंडला/ बम्हनी-बंजर। मंडला जिले के बम्हनी-बंजर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिमरूआ में मढ़ई के दौरान हुए कथित विवाद के बाद 21 वर्षीय युवक ओंमकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मढ़ई के दौरान युवक द्वारा शराब सेवन किए जाने की बात सामने आई है। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद और कथित मारपीट होने की चर्चा भी है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद ओंमकार रात में नशे की हालत में अपने घर पहुंचा और सो गया। लेकिन अगली सुबह जब परिजनों ने उसे जगाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठा। जांच करने पर उसकी मौत हो चुकी थी।


  • मौत की वजह को लेकर उठ रहे सवाल
    युवक की अचानक हुई मौत के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या मौत अत्यधिक शराब सेवन के कारण हुई, क्या विवाद के दौरान उसे कोई अंदरूनी चोट लगी थी या फिर मौत की कोई अन्य वजह है? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं।

    पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
    घटना की सूचना मिलने पर बम्हनी-बंजर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मढ़ई जैसे पारंपरिक उत्सव के दौरान हुई इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved