img-fluid

22 से 24 नवंबर तक चलेगा राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान, जिले में 1.45 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

November 19, 2026

  • 22 नवम्बर को बूथों पर होगा टीकाकरण, अगले दो दिन घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें

मंडला। बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले में 22 से 24 नवंबर 2026 तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का अतिरिक्त चरण आयोजित किया जाएगा। अभियान के तहत जिले में पांच वर्ष तक के 1 लाख 45 हजार 592 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।



  • मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने बताया कि मध्यप्रदेश लगभग 15 वर्ष पहले पोलियो मुक्त हो चुका है, लेकिन विश्व के कुछ देशों में अभी भी पोलियो वायरस का संक्रमण मौजूद है। ऐसे में वायरस के दोबारा फैलने की आशंका को रोकने और बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के प्रथम दिन 22 नवंबर, रविवार को जिलेभर में पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। इन बूथों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी।
    वहीं 23 और 24 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बूथ पर दवा पीने से छूटे बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार परते ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में अभियान के सफल संचालन के लिए कुल 1284 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 277 बी-टाइप और 1007 सी-टाइप टीमें शामिल हैं। इसके अलावा 77 ट्रांजिट बूथ और 16 मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं, जो अभियान के दौरान बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का कार्य करेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे 22 नवंबर को अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा अवश्य पिलाएं। कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए जनसहयोग जरूरी है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved